Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arhaan ने पॉडकास्ट में उड़ाया 'मॉम' मलाइका अरोड़ा का मजाक, Arjun Kapoor ने दिया ऐसा रिएक्शन, पोस्ट वायरल

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 05:41 PM (IST)

    Malaika Arora और अरबाज खान के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) ने अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। जब से इसकी अनाउंसमेंट हुई है अरहान को बहुत प्यार मिल रहा है। ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान के पॉडकास्ट पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान के पॉडकास्ट पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरहान के पॉडकास्ट पर आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन
    2. अर्जुन कपूर ने अरहान के पॉडकास्ट पर दिखाई बेताबी
    3. अरहान ने मां मलाइका अरोड़ा का उड़ाया मजाक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के स्टार किड्स फिल्मों में न रहने के बावजूद भी लाइमलाइट में रहते हैं। शाह रुख खान के लाडले आर्यन खान अपने क्लोदिंग ब्रांड के चलते छाए रहते हैं तो वहीं नीसा देवगन भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। इन दिनों अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    21 साल के अरहान खान ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट Dumb Biryani शुरू किया है। अरहान ने सोशल मीडिया पर अपने पॉडकास्ट की पहली झलक दिखाई, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल घंटे भर में वायरल हो गई। बी-टाउन सेलेब्स ने भी अरहान को बहुत सपोर्ट किया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) तक ने मलाइका के बेटे को चीयर किया।

    अरहान के पॉडकास्ट पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन

    बाकी सेलिब्रिटीज के बाद अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा के बेटे के पॉडकास्ट पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पॉडकास्ट का वीडियो रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पागलपन!! यह निश्चित रूप से एक धमाका होने वाला है। मेरी तरह की बिरयानी, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

    Arjun Kapoor

    यह भी पढ़ें- 'जब छूता है तो...', Ranveer Singh ने Orry के चेस्ट पर हाथ रख पोज देने की बताई वजह, Arjun Kapoor ने उड़ाया मजाक!

    अरहान ने उड़ाया मलाइका का मजाक

    अरहान खान ने अपने पॉडकास्ट में अपनी मां मलाइका अरोड़ा का मजाक उड़ाया था। उन्होंने टीजर में कहा था कि पॉडकास्ट के लिए लाफिंग गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे 'हाउसफुल' के लिए किया गया था। फिर उन्होंने कहा कि मेकर्स ने शायद असली गैस यूज की होगी, क्योंकि उनकी मॉम उस फिल्म में थीं और वे नकली हंस रहे थे। 

    खबरें और भी

    बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा पिछले 6 सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। साल 2018 से मलाइका और अर्जुन रिलेशनशिप में हैं। वे कपल गोल्स देने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में Arjun Kapoor 'शैतान' बन दिखाएंगे दरिंदगी, किरदार से उठा पर्दा!