Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में Arjun Kapoor 'शैतान' बन दिखाएंगे दरिंदगी, किरदार से उठा पर्दा!

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 09:57 AM (IST)

    Rohit Shetty की आगामी फिल्म Singham Again में बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor की एंट्री हुई है। अभिनेता एक विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ समय पहले ...और पढ़ें

    सिंघम अगैन में अर्जुन कपूर का होगा यह खतरनाक रोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिंघम अगैन में अर्जुन कपूर का होगा यह खतरनाक रोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रोहित शेट्टी की फिल्म में अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन
    2. अर्जुन कपूर का फिल्म में होगा यह किरदार
    3. अर्जुन कपूर के पोस्टर ने मचाई थी खलबली

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again: साल 2024 में रोहित शेट्टी एक बार फिर एक्शन से भरी फिल्म लाने जा रहे हैं। सिंघम फ्रेंचाइजी की दो सक्सेसफुल फिल्मों के बाद अब तीसरी किश्त आ रही है, लेकिन इस बार फिल्म सिर्फ अजय देवगन (Ajay Devgn) के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी, बल्कि कई बड़े दिग्गज अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में विलेन अर्जुन कपूर होंगे।

    खूंखार दरिंदा बन सिंघम का करेंगे जीना हराम

    पिछले महीने रोहित शेट्टी ने सिंघम अगैन (Singham 3) से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का पहला लुक शेयर किया था। पोस्टर में अभिनेता का खतरनाक लुक किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी था। हाथ में खून से लथपथ तलवार, चेहरे पर खून लगा हुआ और अभिनेता की इंटेंस स्माइल ने लोगों को दहला दिया था। एक पोस्टर में उन्हें रणवीर सिंह को घूरते हुए देखा गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने यह तो बताया था कि फिल्म में अर्जुन कपूर एक शैतान विलेन बनेंगे, लेकिन कैरेक्टर नेम से पर्दा नहीं हटा था। अब पता चल गया है कि अभिनेता फिल्म में कौन सा किरदार निभाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने 'सिंघम अगेन' में विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों किया रोहित शेट्टी ने कास्ट

    इस किरदार में दिखेंगे अर्जुन कपूर

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगैन में अर्जुन कपूर डेंजर लंका का किरदार निभाएंगे। वह अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ एक खू्ंखार विलेन होंगे। दोनों मिलकर सिंघम की नाक में दम कर देंगे।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्जुन कपूर के किरदार को डेंजर लंका नाम देने के पीछे एक बड़ी कहानी है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। रोहित शेट्टी ने उन्हें एक ऐसा किरदार दिया है, जो दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgn Injury: Singham Again के सेट पर घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीन करते समय लगी चोट