यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor ने 'सिंघम अगेन' में विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों किया रोहित शेट्टी ने कास्ट
अजय देवगन स्टारर और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में कई स्टार्स एक साथ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अभी तक इस फिल्म से दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
इस मूवी में अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने खलनायक के किरदार के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि वो देखना चाहते हैं दर्शक फिल्म में उनके प्रदर्शन पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
यह भी पढ़ें: Singham Again: सिंघम अगेन से Arjun Kapoor के ये दो लुक है बेहद खतरनाक, कभी नहीं देखा होगा ऐसा 'शैतान'
देखना है कैसी मिलेगी प्रतिक्रिया
अर्जुन कपूर ने एएनआई से बातचीत करते हुए रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि रोहित शेट्टी जैसे दिग्गज फिल्म निर्माता ने देखा कि मुझमें उनकी विशाल 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका निभाने की क्षमता है, जिसमें इतने सारे सितारे हैं।
मुझे पता है कि मैंने इसमें अपना सब कुछ लगा दिया है और यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शक मुझे कैसी प्रतिक्रिया देते हैं'।

खतरनाक लुक में दिखे थे अर्जुन
'सिंघम अगेन' से जब अर्जुन कपूर का पहला लुक जारी किया गया था, उसमें देखने को मिला था कि कैसे वह खून से भरा हुआ हसुआ पकड़े हुए दिखाई देते हैं और उनके चेहरे-दांत पर भी ब्लड देखने को मिलता है। दूसरे पोस्टर में एक्टर रणवीर सिंह की आंखों में आंखें डाल एक-दूसरे को घूर रहे हैं।
खबरें और भी
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
लंबे समय से अर्जुन कपूर की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में उन्हें अपनी आने वाली इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं। एक्टर को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ 'द लेडी किलर' में देखा गया था। उनकी ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।