यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again: सिंघम अगेन से Arjun Kapoor के ये दो लुक है बेहद खतरनाक, कभी नहीं देखा होगा ऐसा 'शैतान'
Singham Again Arjun Kapoor First Look कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन के साथ अजय देवगन की पुलिस फोर्स बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म से दीपिका पादुकोण से ल ...और पढ़ें

HighLights
- सिंघम अगेन से सामने आया अर्जुन कपूर का लुक
- बेहद ही खतरनाक लुक में दिखे अर्जुन कपूर
- शैतान बनकर रोहित शेट्टी की फिल्म में पुलिस की नाक में करेंगे दम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Arjun Kapoor Poster: रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज के बाद अब निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में जुट गए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ लौट रहे हैं।
अजय देवगन की सिंघम अगेन से से अब तक उनकी ऑनस्क्रीन पुलिस टीम में शामिल रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
अब हाल ही में सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म से अर्जुन कपूर के दो लुक शेयर किये हैं, जो उनका अब तक का सबसे अलग लुक है।
अर्जुन कपूर का सिंघम अगेन से सामने आया पहला लुक
सिंघम की फ्रेंचाइजी में पहली बार एक साथ एक ही फ्रेम में कई बड़े सुपरस्टार्स को कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाते हुए दर्शक पहले से ही बेसब्र हैं। इस बीच ही अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म से अर्जुन कपूर के दो लुक शेयर किये हैं, जिसमें वह काफी अलग लग रहे हैं।
पहले लुक में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाथ में खून से सना हुआ कोयता पकड़ा हुआ है और उनके दांत और चेहरे पर ब्लड की छींटे हैं। पहले पोस्टर में उनके पीछे कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में 'गुंडे' एक्टर्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाल एक-दूसरे को घूर रहे हैं।

अब जो आएगा वो शैतान है- रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर के दो पोस्टर्स शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "इंसान गलती करता है और उसकी सजा भी मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। क्या मैं अर्जुन कपूर के इंट्रोडक्शन के साथ मैं ये कह सकता हूं"। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस सरप्राइज रह गए हैं।
खबरें और भी

एक यूजर ने लिखा, "अर्जुन कपूर को सब पुलिस वालों के खिलाफ लड़ते हुए देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "अर्जुन विलेन के रूप में बहुत सही लगता है"। अन्य यूजर ने लिखा, "भाई ये तो एकदम डेंजर लग रहा है"। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।