विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुबारकां के बाद अर्जुन कपूर कनाडा को नमस्ते कहेंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 29 Jul 2017 02:07 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा के मुताबिक वो देशी-विदेशी कहानी पर फिल्म करने के लिए काफी समय से बेक़रार थीं। वो और अर्जुन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वो परदे पर पंजाबी फ्लेवर दिखाएंगे।

मुबारकां के बाद अर्जुन कपूर कनाडा को नमस्ते कहेंगे
मुबारकां के बाद अर्जुन कपूर कनाडा को नमस्ते कहेंगे

मुंबई। अर्जुन कपूर इन दिनों सबसे मुबारकबाद ले रहे हैं क्योंकि उनकी फिल्म मुबारकां जो रिलीज़ हो गई है। चाचा अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में उनका डबल रोल है और अब तो नमस्ते कहने को भी तैयार हो रहे हैं।

दरअसल अर्जुन कपूर अब फिल्म नमस्ते कनाडा में लीड रोल में होंगे और उनके साथ उनकी इश्कजादे वाली हीरोइन परिणीति चोपड़ा होंगी । फिल्म को करीब सात साल बाद विपुल शाह निर्देशित करेंगे लेकिन नमस्ते कनाडा साल 2007 में आई विपुल शाह की इस हिट फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल नहीं है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने इसी फिल्म से अपनी हिट जोड़ी जमाई थी। कुछ समय पहले ये ख़बर थी कि नमस्ते लंदन के सीक्वल का नाम नमस्ते इंग्लैंड रखा गया है और फिल्म में अक्षय कुमार फिर नज़र आएंगे लेकिन बाद में फिल्म को लेकर कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ। हालांकि पिछले दिनों विपुल शाह ने इस बात का खंडन किया था कि अक्षय कुमार का कोई रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता। दोनों की दोस्ती 16 साल पुरानी है और अक्षय को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे। लेकिन कब और कौन सी इस बात का ख़ुलासा नहीं किया था। 

यह भी पढ़ें:जाह्नवी कपूर की ताज़ा तस्वीरें: अब निगाहें मिलाने को जी नहीं चाहता

 

परिणीति चोपड़ा के मुताबिक वो देशी-विदेशी कहानी पर फिल्म करने के लिए काफी समय से बेक़रार थीं। वो और अर्जुन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वो परदे पर पंजाबी फ्लेवर दिखाएंगे।