Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mere Husband Ki Biwi को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर उतरेंगे Arjun Kapoor, संग नजर आएंगी दो हसीनाएं

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 04:19 PM (IST)

    अर्जुन कपूर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2024 में उन्हें अजय देवगन की सिंघम अगेन में देखा गया। इसके बाद अब उनकी बतौर ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की हुई घोषणा (Photo Credit- Instagram)
    अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की हुई घोषणा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अर्जुन कपूर की नई फिल्म की हुई घोषणा
    2. मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर बड़े पर्दे पर उतरेंगे अर्जुन कपूर
    3. अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी दो पॉपुलर एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आखिरी बार सिंघम अगेन (Singham Again) में देखा गया, जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा हो गई। मूवी में इस बार अर्जुन दो पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मूवी का नाम 'मेरे हसबैंड की बीवी' है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर आउट करते हुए रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

    पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर के नीचे मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) को बनाया गया है। इस बैनर के नाम 'बीवी नंबर 1' और 'हीरो नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। बता दें कि अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी हैं। 

    अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेस

    एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल की भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। प्रशंसक तीनों की तिकड़ी को फिल्म में देखने के लिए एक्साइडेट भी हैं।

    ये भी पढ़ें- मैं 2024 से नफरत... Malaika Arora ने याद किया बीते साल का फ्लैशबैक, पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द

    Photo Credit- Instagram

    सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी मूवी

    मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। बड़े पर्दे पर फिल्म 21 फरवरी, 2025 (Mere Husband Ki Biwi Release Date) को रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि सिनेमाघरों में इस फिल्म के जरिए प्यार और हंसी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। इस मूवी को  फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मुदस्सर अजीज ने संभाली है। उन्होंने बतौर डायरेक्टर पति पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगा और खेल खेल में जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

    फिल्म की क्या होगी कहानी?

    फिल्म के वीडियो पोस्टर को देखने से अंदाजा लग गया है कि मूवी की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। इस फिल्म में कॉमेडी का फुल डोज देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, इसमें रोमांटिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म की पूरी स्टोरी से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट शेयर नहीं किया गया है। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से मुदस्सर अजीज का नाम जुड़ने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' से कैसे अलग साबित होगी। 

    ये भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने खास अंदाज में बहन अंशुला कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक फोटो देख पिघल जाएगा दिल