Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora से रिश्ता टूटने के बाद Arjun Kapoor ने ये Salman Khan के लिए क्या कह दिया? सुनकर बोलेंगे- What

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 06:48 PM (IST)

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप लगातार सुर्खियों में हैं। एक्स लव पार्टनर एक दूसरे पर इशारों-इशारों में खूब निशाना साधते नजर आ ...और पढ़ें

    सलमान खान के बारे में अर्जुन कपूर ने दिया बयान (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान के बारे में अर्जुन कपूर ने दिया बयान (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बोनी कपूर और मौना शोरी के बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, लेकिन अब मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है। अभी तक दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इशारों-इशारों में दोनों ही इस बारे में खुलासा कर चुके हैं। अब सलमान खान के बारे में अर्जुन ने ध्यान आकर्षित करने वाला बयान दिया है।

    मलाइका अरोड़ा सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, अलग होने के बाद भी मलाइका-अरबाज अपने बेटे अरहान खान के साथ समय गुजारते नजर आते हैं। सलमान को लेकर अर्जुन कपूर को ज्यादा खुलकर बात करते नहीं देखा गया, लेकिन अब उन्होंने भाईजान के बारे में बात की है।

    मलाइका से ब्रेकअप के बाद सलमान पर बोले अर्जुन

    राज शमनी के पॉडकास्ट में अर्जुन ने सलमान खान के व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि 'वह अंदर से बहुत गर्मजोशी वाले इंसान हैं। बाहर से देखने पर लगता है कि सलमान गुस्से या धमकाने वाला हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जब कोई शुरुआत में गर्मजोशी या अच्छे से पेश नहीं आते हैं, तो आपको लगता है कि वे एक निश्चित तरीके से पेश आ रहे हैं। हालांकि, सलमान में बहुत गर्मजोशी है। यह बस इतना है कि वह बातचीत की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस नहीं करा सकते हैं, लेकिन बाद में आपको यह होता नजर आ जाएगा।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Year Ender: 2024 में इन सितारों का दिल हुआ छल्ली-छल्ली, एक झटके में टूटा सालों पुराना रिश्ता

    सलमान की फिल्मों के बारे में अर्जुन ने क्या कहा?

    बॉलीवुड में सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अर्जुन ने सलमान के करियर के बारे में बी बात की। उन्होंने कहा, भाईजान ने हमेशा सिनेमा को दर्शकों के माध्यम के रूप में देखा है। उन्होंने कभी भी सिनेमा से ऊपर खुद को बतौर कलाकार रखकर नहीं देखा है। वह हमेशा जनता के लिए काम करते हैं। इसका उदाहरण बिग बॉस और उनके कई स्टेज शो में देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    अर्जुन ने आगे कहा, उन्होंने हमेसा दर्शकों के लिए काम किया है और उसके बाद ही उन्हें पसंद करने वाले फैंस या दर्शकों का एक वर्ग बना है। शायद यह विशेषता उनके पास इस वजह से भी है कि वह सलीम और जावेद साहब को देखते हुए बड़े हुए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर का आखिरी बार अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था।

    ये भी पढ़ें- 'कोशिश प्यार का ऑक्सीजन है...', Malaika Arora ने बता दिया ब्रेकअप का कारण, अर्जुन कपूर की ओर है इशारा?