Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोशिश प्यार का ऑक्सीजन है...', Malaika Arora ने बता दिया ब्रेकअप का कारण, अर्जुन कपूर की ओर है इशारा?

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 01:09 PM (IST)

    Malaika Arora लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अलग हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुलेआम अपने ब्रेकअप का एलान नहीं किया है लेकिन अर्जुन ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 6 साल से अर्जुन संग रिश्ते में थीं मलाइका अरोड़ा
    2. मलाइका अरोड़ा से 13 साल छोटे थे अर्जुन कपूर
    3. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया ब्रेकअप

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड में जितनी चर्चा फिल्मी सितारों की प्रोफेशनल लाइफ की होती है, उससे ज्यादा सुर्खियां उनकी पर्सनल लाइफ बटोरती हैं। डेटिंग और ब्रेकअप के चलते लगभग हर सितारा हेडलाइंस में छाया रहता है। कुछ समय से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी अपने ब्रेकअप को लेकर छाए हुए हैं।

    अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का दिल अर्जुन कपूर से लगा था। 13 साल छोटे अर्जुन को एक्ट्रेस करीब 6 साल से डेट कर रही थीं। एज गैप की वजह से हुई ट्रोलिंग के बावजूद दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था। मगर किसी कारण उनका इसी साल की शुरुआत में ब्रेकअप हो गया।

    प्यार पर मलाइका का पोस्ट

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को अनाउंस नहीं किया है, लेकिन सिंघम अगेन एक्टर ने साफ कर दिया है कि वह अभी सिंगल हैं। हालांकि, उनके ब्रेकअप के कारण का खुलासा नहीं हो पाया। हाल ही में, मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने ब्रेकअप होने का कारण बताया है जो उनके और अर्जुन कपूर के अलग होने की ओर इशारा कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने रिलेशनशिप स्टेटस पर सुना दिया फैसला! क्रिप्टिक पोस्ट देख घुम जाएगा दिमाग

    मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। चंद शब्दों की इस लाइन ने प्यार और ब्रेकअप के कारण बताए हैं। एक्ट्रेस ने स्टोरी में लिखा, "कोशिश प्यार का ऑक्सीजन है। बिना इसके, आग मर जाती है।"

    खबरें और भी

    इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा अर्जुन का नाम

    मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) के साथ जुड़ा था। यही नहीं, कुशा को ही अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप का कारण बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि अर्जुन और कुशा डेट कर रहे हैं।

    Arjun Kusha Kapilaa

    तलाक के बाद कुशा को करण जौर की पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था। इसके चलते उनके डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को इशारों-इशारों में खारिज कर इसे बकवास बताया था। उन्होंने कहा था कि वह बस प्रार्थना और उम्मीद करती हैं कि उनको लेकर चल रहीं खबरों को उनकी मम्मी न पढ़ लें। दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी थी।

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora को मिला नया पार्टनर? मिस्ट्री मैन का हाथ थामें दिखीं एक्ट्रेस