विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर को है पूरा भरोसा, लोगों को जरूर पसंद आएगी यह फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 05:21 PM (IST)

'चीनी कम' अौर 'पा' जैसी फिल्‍में बनाने वाले आर बाल्‍की अपनी अगली फिल्‍म 'की एंड का' लेकर आ रहे हैं। लैंगिक समानता पर आधारित इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार सिल्‍वर स्‍क्रीन शेयर करते दिखेंगे आैर इस फिल्‍म में उनका

News Article Hero Image

मुंबई। 'चीनी कम' अौर 'पा' जैसी फिल्में बनाने वाले आर बाल्की अपनी अगली फिल्म 'की एंड का' लेकर आ रहे हैं। लैंगिक समानता पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे आैर इस फिल्म में उनका पति-पत्नी का किरदार भी काफी मजेदार होगा। पत्नी नौकरी करेगी और पति घरेलू काम करेगा, मगर दोनों के बीच एक प्यारी सी लव स्टोरी भी है।

'जज्बा' के एक गाने से ऐश्वर्या का ये दमदार लुक जारी

खैर, अब उनकी यह फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाएगी, ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। मगर अर्जुन कपूर को पूरा भरोसा है कि उनकी फिल्म 'की एंड का' दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें बहुत ही दिलचस्प पृष्ठभूमि है। उन्होंने अपनी अपकमिंग लव स्टोरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों को यह जरूर पसंद आने वाली है, क्योंकि इसका बैकग्राउंड सचमुच में बहुत ही दिलचस्प है।'

सलमान खान ने शेयर किया 'हीरो' का नया गाना 'ओ खुदा'

वहीं, आर बाल्की के साथ काम करने पर अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं बाल्की सर के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं। मैंने उनसे कई बार मिल चुका हूं। वो मेरे काम की सराहना करते हैं और मैं भी उनके काम की सराहना करता हूं। जब कोई अनुभवी निर्देशक अपनी फिल्म के लिए आपको चुनता है तो बहुत ही अच्छा महसूस होता है।' आपको बता दें कि फिल्म 'की एंड का' में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी के साथ कैमियो में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर उनके साथ काम करने को लेकर भी खुश हैं। यह फिल्म अगले साल की शुुरुआत में रिलीज हो सकती है।