Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again की रिलीज से पहले Arjun Kapoor ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 08:25 AM (IST)

    मलाइका अरोड़ा के लिए ये साल काफी मुश्किलों भरा रहा। पहले उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप हुआ और फिर बीते 11 सिंतबर को उनके पिता ने सुसाइ ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हुआ ब्रेकअप

    HighLights

    1. एक दूसरे को डेट कर रहे थे अर्जुन और मलाइका
    2. ब्रेकअप पर पहली बार बोले अर्जुन कपूर
    3. सिंघम अगेन में नजर आएंगे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड की गलियों में काफी टाइम से ये खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन दोनों एक्टर्स में से किसी ने भी इस पर कोई बातचीत नहीं की थी। अब आखिरकार अर्जुन कपूर ने इस बारे में पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में सिंघम अगेन के कलाकार अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अर्जुन कपूर भी इसमें शामिल हुए थे।

    इस दौरान बातचीत में अर्जुन कपूर ने कुबूल किया कि वो अब सिंगल हैं। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने फैंस की ध्यान खींचा है। वीडियो में अर्जुन कहते हैं, 'अभी सिंगल हूं, रिलेक्स।'

    अर्जुन ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

    अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी जिससे ये अटकलें और भी तेज हो गई थीं। एक तरफ जहां अर्जुन को इस दिन एक्ट्रेस को बर्थडे विसेज देनी चाहिए तो वहां उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जोकि फिल्म द लायन किंग की कुछ लाइनें थीं। अर्जुन ने लिखा,"कभी मत भूलिए कि आप कौन हैं - द लायन किंग।"

    यह भी पढ़ें: 'मुश्किल में हमेशा...' अरबाज से तलाक के वर्षों बाद पहली बार Salman Khan और मलाइका के रिश्ते पर बोलीं सीमा सजदेह

    लोगों ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर उठाए सवाल

    वहीं मलाइका अरोड़ा ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी बनाई हुई है। एक तरफ जहां कई लोगों ने उनके प्यार का समर्थन किया, वहीं कुछ उनके बीच के ऐज गैप को लेकर सवाल उठाते रहते थे। साल 2017 में अरबाज से तलाक के बाद सार्वजनिक तौर पर उन्होंने बहुत अधिक ट्रोलिंग का सामना किया। हालांकि एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि उन्हें अब इन नेगेटिव कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    सिंघम अगेन में नजर आएंगे एक्टर

    वहीं अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्टर आने वाले समय में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। एक्टर इस फिल्म में एक खलनायक की भूमिका अदा करेंगे। उनके अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण औ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। फिल्म 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है Malaika Arora का हाल? एक्ट्रेस ने कहा - 'मुझे कोई पछतावा नहीं'