यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ना किसी का नाम, ना चेहरा... Arjun Kapoor ने नये साल में बनवाया अनोखा टैटू, अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया रिएक्ट
Arjun Kapoor New Tattoo अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor ) ने साल 2024 का वेलकम अपने खुद के साथ किया। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक्टर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor New Tattoo: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने नए साल का स्वागत एक अलग अंदाज में किया है। कई सेलेब्स ने जहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए तो वहीं अर्जुन कपूर ने साल 2024 का वेलकम अपने खुद के साथ किया। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक्टर ने अपने शरीर पर एक और नया टैटू बनवाया है।
अर्जुन कपूर का नया टैटू
बॉलीवुड गलियारों में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने शरीर पर कई तरह के टैटू बनवाए हुए है। अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने अपनी शरीर पर कही न कही टैटू बनवाया हुआ है, जिसे वह समय-समय पर बखूबी फ्लॉन्ट करते देखे जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Christmas 2023: मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, ओरी ने शेयर की एक झलक
View this post on Instagram
इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है। एक्टर को टैटू का इतना शोक है कि उन्होंने नए साल के मौके पर पैर पर एक नया टैटू बनवा लिया है। एक्टर द्वारा शेयर किया गए वीडियो में सकते हैं एक्टर एक स्टूडियो में जाते हैं।
अभिषेक बच्चन ने किया रिएक्ट
अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये टैटू वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके टैटू को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। अब अर्जुन के वीडियो पोस्ट पर एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर ने कमेंट में हाथ उठाने वाला इमोजी बनाया है।
खबरें और भी
शादी पर क्या बोले थे अर्जुन
यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी शादी? 2024 में दुल्हनिया बनने पर दिया ये जवाब
एक्टर हाल ही में कॉफी विद करण शो में नजर आए थे। जहां करण जौहर ने एक्टर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में एक्टर ने कहा था कि मैं इसके बारे में कुछ खास नहीं कहना चाहूंगा, क्योंकि इस रिश्ते के भविष्य के बारे में उनके (मलाइका अरोड़ा) बिना यहां अकेले बात करना सही नहीं होगा। जब हम उस मुकाम तक पहुंचेंगे, तो इसके बारे में बात करेंगे। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं।