विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Malaika और Arjun का हुआ ब्रेकअप, कुशा कपिला ने एक्टर संग अफेयर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 24 Aug 2023 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2023 11:39 PM (IST)

Malaika-Arjun अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika and Arjun) य की लव स्टोरी मशहूर हैं । वहीं अब सालों बाद ...और पढ़ें

Arjun Kapoor Kusha Kapila, Malaika Arora Photo Credit Instagram
Arjun Kapoor Kusha Kapila, Malaika Arora Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली जेएनएन। Malaika-Arjun: बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी सालों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी मशहूर हैं। वहीं अब सालों बाद इस कपल को लेकर सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइट्स पर ब्रेकअप की खबरों की अफवाह उड़ रही है। कहा जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब खत्म हो गया है, हालांकि अभी तक ऐसी खबरों पर इस कपल ने कोई रिएक्शन नहीं  दिया है।

क्या अगल हुए अर्जुन और मलाइका

 मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।' हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

कुशा संग जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम

इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो इस तरह की बाते कर रहे हैं। कुशा ने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करके कहा, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।'

करण की पार्टी से शुरू हुई दोनों की अफवाह

बता दें, बीते दिनों अर्जुन कपूर और कुशा कपिला डायरेक्टर करण जौहर के घर उनकी पार्टी से स्पॉट हुए थे। जहां मलाइका अरोड़ा को लोगों ने नहीं देखा तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे।

अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत की कहानी भी काफी दिलचस्प है। साल 2018 में अपने लव-अफेयर का खुलासा किया था। लोगों  ने अपने वेकेशन की तस्वीर शेयर कर खुलासा किया था।