Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora ने लुटाया ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार, रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 03:39 PM (IST)

    Malaika Arora And Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है । उन्हों ...और पढ़ें

    Arjun Kapoor and Malaika Arora Photo Credit Instagram
    Arjun Kapoor and Malaika Arora Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. अर्जुन कपूर ने मना रहे हैं अपना 38वां जन्मदिन
    2. देर रात एक्टर ने दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी
    3. मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर बरसाया प्यार

     नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora And Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज यानी 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देर रात एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड पार्टी की।

    सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच कई सेलेब्स अर्जुन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर की लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें विश किया।

    मलाइका ने किया अर्जुन कपूर को विश

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और खूब प्यार बरसाया है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में एक्टर खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं।

    दूसरी फोटो में एक्टर किसी नदी के पास खड़े दिख रहे हैं। तीसरी फोटो मलाइका के घर की है, जिमसें एक्टर बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर सिर्फ एक तकिया रखा हुआ है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे नासमझ, मेरे शॉपाहोलिक, मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर'। इस पोस्ट पर अर्जुन ने कमेंट में पांच रेड हार्ट में बनाए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    बर्थडे पार्टी में जमकर नाचीं मलाइका

    इससे पहले मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मलाइका फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। व्हाइड एंड रेड गाउन के साथ ब्लैक बूट डाले मलाइका छैया-छैया पर खुलकर डांस करती दिख रही हैं। मलाइका का डांस देख उनके दोस्त जबरदस्त हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी

    जब मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार की खबरें आनी शुरू हुईं थी तब तभी गॉसिप के गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी गया था कि अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह अर्जुन थे। मलाइका से मिलने अर्जुन उनके घर जाया करते थे। मलाइका और अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्ते पर तब मुहर लगाई जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे। मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। 

    खबरें और भी