विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में Malaika Arora ने 'छैंया छैंया' गाने पर किलर डांस कर बांधा समां, वीडियो वायरल

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 26 Jun 2023 11:01 AM (IST)

Arjun Kapoor Birthday बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज 36 साल के हो गए हैं। बीती रात को अर्जुन ने अपनी ...और पढ़ें

Malaika Arora did dance on SRK song Chaiyya Chaiyya On Arjun Kapoor Birthday party. Photo-Instagram
Malaika Arora did dance on SRK song Chaiyya Chaiyya On Arjun Kapoor Birthday party. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor 38th Birthday: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। आज यानी 26 जून 2023 को अर्जुन कपूर का 38वां जन्मदिन है। ऐसे में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल कैसे न बनाती। अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका ने अपने डांस से पूरा समां बांध लिया।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका का किलर डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका शाह रुख खान की फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 49 साल की मलाइका ने पार्टी में जिस तरह के मूव्स से आग लगाई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वे अन्य कपल्स को भी प्रेरित करते हैं।

बात करें बर्थडे बॉय के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म 'कुत्ते' में देखा गया था। इस मूवी में वह तब्बू और राधिका मदन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इससे पहले एक्टर ने 'एक विलेन रिटर्न्स' में काम किया था। जल्द ही वह 'मेरी पत्नी का रिमेक' में दिखाई देंगे।