Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor Net Worth: अर्जुन कपूर के पास है आलीशान घर-लग्जरी गाड़ियां, एक महीने की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 10:12 AM (IST)

    Arjun Kapoor Net Worth बोनी कपूर का बेटा होने के बावजूद अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज लोग उन्हें कपूर परिवार क ...और पढ़ें

    Arjun Kapoor Net Worth, Arjun Kapoor Birthday, Arjun Kapoor Girlfriend
    Arjun Kapoor Net Worth, Arjun Kapoor Birthday, Arjun Kapoor Girlfriend

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor Net Worth: साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मान रहे हैं। 26 जून 1985 को जन्में अर्जुन ने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया है, जिसपर कपूर फैमिली को नाज है। पिता के प्रोड्यूसर होने के बावजूद अर्जुन ने हमेशा दूसरे बैनर की फिल्मों से खुद साबित किया है। इतने सालों में अर्जुन अपनी फीस भी बढ़ा ली है और वर्थ भी। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी नेट वर्थ पर...

    अर्जुन कपूर की नेट वर्थ

    सीए नॉलेज डॉट कॉम के अनुसार अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये है। उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन एक फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ की मोटी फीस चार्ज करते हैं। तो वहीं एक ब्रांड एंडोर्समेंट के नाम पर अर्जुन वसूलते हैं 60 लाख तक की रकम। साल 2023 की बात करें तो अर्जुन सालाना 10 करोड़ की दर से कमाई की है।

    महंगी कारों का है शौक

    अर्जुन कपूर कारों के काफी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में एक से एक महंगी कारें हैं। साल 2021 में अर्जुन ने 2.43 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक ली थी। तो वहीं उनके काफिले में लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल है, जिसकी कीमत है तकरीबन 95.35 लाख रुपये। इसके अलावा उनके पास  1.30 करोड़ की वोल्वो एक्ससी90 भी है। अपनी इन्हीं कारों में वो गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ डिनर डेट पर जाते हैं।

    लग्जरी अपार्टमेंट के हैं मालिक

    मुंबई के जुहू में अर्जुन कपूर का एक शानदार फ्लैट हैं। इसी घर में वो बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने मुंबई के ही बंद्रा में एक सी फेसिंग 4 बीएचके फ्लैट खरीदा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत 23 करोड़ थी।

    खबरें और भी

    'मेरी पत्नी' में आएंगे नजर

    अर्जुन कपूर की आखिरी सिनेमा रिलीज फिल्म थी कुत्ते, जो बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके अलावा पिछले साल उनकी एक विलेन रिटर्न्स 2 भी आई थी। साल ही इस साल के अंत तक अर्जुन 'मेरी पत्नी' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह, लीड रोल में दिखाई देंगें।