Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix पर अनन्या पांडे की Kho Gaye Hum Kahan नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, अर्जुन कपूर ने बताया- कैसी लगी फिल्म

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 04:46 PM (IST)

    Kho Gaye Hum Kahan नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनन्या पांडे सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म खो गए हम कहां इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की कहानी ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे की फिल्म खो गए हम कहां पर बोले अर्जुन कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनन्या पांडे की फिल्म खो गए हम कहां पर बोले अर्जुन कपूर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही खो गए हम कहां
    2. अर्जुन कपूर ने की अनन्या पांडे की फिल्म की तारीफ
    3. अर्जुन कपूर को पसद आई ये फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kho Gaye Hum Kahan: अर्जुन वरैन सिंह निर्देशित खो गए हम कहां 26 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई। अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी सोशल मीडिया की सच्चाई से रूबरू कराती है, जिससे आज लगभग हर इंसान जूझ रहा है। 

    नंबर वन की कुर्सी पर राज कर रही अनन्या की फिल्म

    खो गए हम कहां (Kho Gaye Hum Kahan) को क्रिटिक्स से तारीफें मिली और दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अनन्या, सिद्धांत और आदर्श की परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। जवान, मिशन रानीगंज और टॉप गन समेत कई फिल्मों को छोड़ खो गए हम कहां नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पोजिशन पर ट्रेंड कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- Kho Gaye Hum Kahan Review: सोशल मीडिया की भीड़ में जिंदगी और जज्बात की तन्हाई, सही मुद्दे पर चोट करती है फिल्म

    खो गए हम कहां का अर्जुन कपूर ने किया रिव्यू

    अर्जुन कपूर ने खो गए हम कहां का रिव्यू किया और इसे 'मस्ट वॉच' फिल्म बताई। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर अपना ओपिनियन शेयर करते हुए कहा, "वाकई नाम सूट करता है। खो गए हम कहां एक इमोशनल फिल्म है। देखने का अनुभव है। मेच्योर लेखन ने कम लेकिन पावरफुल परफॉर्मेंस का समर्थन किया है। हम किस दुनिया में जीते हैं और किन चीजों से डील करते हैं, उसे बड़ी जटिलता से डायरेक्ट किया गया है।"

    Arjun Kapoor Instagram

    अर्जुन कपूर ने आगे कहा, "प्लॉट को जिस तरह से दिखाया गया है, वो खूबसूरत है और आप इससे वाकई रिलेट करते हैं। यह बिल्कुल देखी जानी चाहिए। अनन्य पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव ने जो कैमरा डायरी शेयर की है, वो फिल्म की जान है। जो दोस्ती आपने महसूस की है, वो हम में से एक है। कल्कि कोचलीन और आन्या सिंह आप दोनों कहानी में गहराई लाती हैं और आपका कैरेक्टर शानदार है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapoor ने किया Kho Gaye Hum Kahan का रिव्यू, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या की फिल्म देखने के लिए कही ये बात