यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'खुश करने की कोशिश तनाव...', Arjun Kapoor ने दिया मलाइका अरोड़ा के पोस्ट का जवाब? कह दी गहरी बात
Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप बी-टाउन की सबसे हॉट टॉपिक में से एक रहा है। दोनों 6 साल बाद अलग हो गए लेकिन सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप की अन ...और पढ़ें

HighLights
- इसी साल अर्जुन-मलाइका का हुआ ब्रेकअप
- मलाइका और अर्जुन 6 साल से कर रहे थे डेटिंग
- अर्जुन कपूर से 13 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपना 6 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है। सिंघम अगेन के प्रमोशनल इवेंट में अभिनेता ने खुद को सिंगल बताते हुए यह कबूल कर लिया था कि वह अब मलाइका को डेट नहीं कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरें कोई नई नहीं हैं। 6 साल में कई बार दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने लोगों का ध्यान खींचा है। मगर दोनों ने हमेशा इन अफवाहों पर रिएक्शन देकर इसे खारिज किया है। मगर इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया और उनकी चुप्पी ने उनका ब्रेकअप कन्फर्म किया।
मलाइका का 'प्यार' पर पोस्ट
अर्जुन कपूर ने अपना ब्रेकअप कन्फर्म तो कर दिया, लेकिन मलाइका अब भी इसको लेकर चुप हैं। उनके अलग होने की वजह भी सामने नहीं आई है। मगर इशारों-इशारों में दोनों काफी कुछ कह देते हैं। हाल ही में, मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्यार खत्म होने की वजह बताई थी। मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट में लिखा था-
प्यार का ऑक्सीजन कोशिश है। इसके बिना आग खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें- 'कोशिश प्यार का ऑक्सीजन है...', Malaika Arora ने बता दिया ब्रेकअप का कारण, अर्जुन कपूर की ओर है इशारा?
.jpg)
अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा के बाद सिंघम अगेन स्टार अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोशिश को स्ट्रेसफुल बताया है। यह एक्ट्रेस के पोस्ट की ओर इशारा कर रहा है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा-
खबरें और भी
हर किसी को खुश करने की कोशिश करना तनाव, दुख और हताशा का कारण बनता है। आप जैसे हो, वैसे रहो। यह जानना अच्छा होगा कि कौन ऐसा करने के लिए तैयार है।
दुख में दिया था साथ
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन अभिनेता एक्स गर्लफ्रेंड के दुख में उनके साथ खड़े रहे। सितंबर महीने में मलाइका के पिता का निधन हो गया था। इस बुरे फेज में अर्जुन कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को हिम्मत देने के लिए उनके घर पर गए थे। यही नहीं, एक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह जिनके साथ भी इमोशनल रिलेशनशिप में रहे हैं, वह हमेशा दुख और सुख में उनका साथ देते रहेंगे।
मालूम हो कि 13 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे वह 2017 में अलग हो गई थीं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है।