Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt की अर्जुन कपूर ने की हॉलीवुड स्टार मेरिल स्ट्रीप से तुलना, नाराज हुए लोग, बोले- 'भगवान से तो डरो'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 11:10 AM (IST)

    Arjun Kapoor Trolled For Comparing Alia Bhatt With Legend Meryl Streep स्टार किड्स आलिया भट्ट अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आती हैं। अब एक बार फिर सोशल ...और पढ़ें

    Arjun Kapoor Trolled For Comparing Alia Bhatt With Legend Meryl Streep, Twitter
    Arjun Kapoor Trolled For Comparing Alia Bhatt With Legend Meryl Streep, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor Trolled For Comparing Alia Bhatt With Legend Meryl Streep: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया है। जिसके बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब RRKPK से अर्जुन कपूर बेहद इम्प्रेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने आलिया भट्ट की दिल खोलकर तारीफ की है।

    अर्जुन कपूर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट की एक्टिंग से इतने इम्प्रेस हुए है कि उन्होंने एक्ट्रेस की तुलना हॉलीवुड स्टार मेरिल स्ट्रीप से कर दी। अर्जुन की ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और एक्टर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए।

    क्या बोले अर्जुन ?

    अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में लिखा, "करण जौहर की फिल्म शानदार है। इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता। बाबा, बिट्टू वाली एनर्जी वापस लेकर आए हैं। छोटी मेरिल (Meryll) ने हमेशा की तरफ कमाल का काम किया है।"

    ट्रोल हुए अर्जुन

    अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को एक यूजर ने रेडिट पर शेयर कर दिया। जहां लोग एक्टर पर टूट पड़े। एक यूजर ने अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, "मेरिल हर बार मरेंगी, जब भी उनकी तुलना आलिया भट्ट से की जाएगी।" एक अन्य ने कहा, "शायद अर्जुन चाहता है कि लोग आलिया से नफरत करें।"

    खबरें और भी

    Arjun Kapoor gives Alia a new name after watching RRPK trailer

    by u/SouthernCups in BollyBlindsNGossip

    आलिया पर भड़के नेटिजन्स

    अर्जुन से सवाल पूछते हुए एक यूजर ने कहा, "तुम्हे ऐसा लिखते हुए दिक्कत नहीं हुई।" एक और यूजर ने कहा, "भगवान से डरो, पापी।" अर्जुन और आलिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक यूजर ने कहा, "अगर आर्जुन और आलिया मेरे कमेंट्स पढ़ सकते हैं तो कोई भी इस दुनिया में मेरिल स्ट्रीप की बराबरी नहीं कर सकता। वो दिग्गज है, आलिया उनके सामने एक बैटरी के बराबर भी नहीं है, इसलिए प्लीज मेरिल का नाम खराब करना बंद करें।"

    कौन हैं मेरिल स्ट्रीप ?

    मेरिल स्ट्रीप की बात करें तो वो हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स भी जीता है। मेरिल स्ट्रीप ने द आयरन लेडी और सोफीज चॉइस में लीड रोल के लिए ऑस्कर जीत चुकी हैं।