Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रॉकी और रानी...' में शाह रुख खान के कैमियो पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बताया फिल्म में होंगे तीन नए सरप्राइज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 10:49 AM (GMT+05:30)

    करण जौहर पूरे सात साल बाद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से डायरेक्शन की फील्ड में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में करण के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan, Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani and Karan Johar
    File Photo of Shah Rukh Khan, Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani and Karan Johar

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
    2. शाह रुख खान के कैमियो को लेकर फैंस में सस्पेंस बरकरार
    3. करण जौहर ने किंग खान के कैमियो पर तोड़ूी चुप्पी

    नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर की निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का धमाकेदार ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। फैंस को जैसी उम्मीद थी, ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही है।

    रॉकी और रानी बने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ गई है। इसी के साथ लोगों में यह जानने की भी उत्सुकता बनी हुई है कि क्या शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

    'रॉकी और रानी...' में होंगे शाह रुख खान?

    जब से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर जारी हुआ है, तब से इस बात की चर्चा भी तेज हो गई कि शाह रुख खान फिल्म में कैमियो करेंगे। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा आखिरकार करण जौहर ने कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर शेयर करने के कुछ घंटों बाद करण जौहर ने लाइव सेशन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शाह रुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    'मेरे लिए परिवार की तरह है शाह रुख'

    करण जौहर ने कहा कि शाह रुख का फिल्म में कैमियो नहीं है। वह फिल्म का पार्ट नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार और ब्लेसिंग्स हमेशा मेरे साथ है। वह मेरे लिए परिवार की तरह है, और वह पहले इंसान थे, जिन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले यूनिट को शेयर किया था।

    क्या करण जौहर होंगे फिल्म का हिस्सा?

    एक फैन ने करण से पूछा कि क्या वह इस मूवी में एक्टिंग करेंगे, जिसका मजेदार जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, ''किस्मत से आप सबके लिए, मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं।'' फिल्ममेकर ने शाह रुख खान की प्रेजेंस से तो मना कर दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि फिल्म में तीन और सरप्राइज होंगे। इनके नाम उन्होंने बताने से इंकार कर दिया।

    खबरें और भी

    बता दें कि करण की आखिरी डायरेक्ट की गई मूवी 'ऐ दिल है मुश्किल' थी, जो कि 2018 में रिलीज हुई थी। इस साल करण के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो जाएंगे। इसी साल उन्होंने सात वर्ष बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।