यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika-Arjun: बहन सोनम कपूर की पार्टी में लेडी लव मलाइका पर यूं प्यार बरसाते दिखे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
Malaika-Arjun Photos सोनम कपूर ने बुधवार रात डेविड बेकहम (David Beckham) को अपने घर पर डिनर ने लिए इनवाइट किया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार शामिल ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम कपूर ने होस्ट की डेविड बेकहम के लिए खास पार्टी
- डेविड बेकहम से मिली मलाइका अरोड़ा
- ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग कोजी हुई मलाइ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika-Arjun Photos: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 15 नवंबर को अपने घर पर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम की खास मेजबानी की। बता दें, डेविड बेकहम (David Beckham) इन दिनों यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के चलते भारत यात्रा पर हैं।
ऐसे में अदाकारा सोनम कपूर ने बुधवार रात उन्हें अपने घर पर डिनर ने लिए इनवाइट किया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। सभी ने डेविड बेकहम से मुलाकात की और तस्वीरें भी क्लिक करवाई। इस पार्टी का हिस्सा अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी रही। अब मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने रखी David Beckham के लिए ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए कई सेलेब्स, देखें इनसाइड तस्वीरें
मलाइका ने की डेविड बेकहम से मुलाकात
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर हुई डेविड बेकहम (David Beckham) की वेलकम पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने फुटबॉलर से खास मुलाकात की और अपनी खुशी भी जाहिर की।
View this post on Instagram
अर्जुन संग यूं नजर आई मलाइका
मलाइका ने देर रात की एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच फोटोज शेयर की है। हर फोटो में मलाइका अलग-अलग शख्स के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा वह उनकी आखिरी तस्वीर है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने बेटे अरहान खान के जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, लिखा- 'मां आपसे ज्यादा प्यार करती हैं'
इसमें वह ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है, यह आपके लिए है @iamarhaan खान। हमारा पसंदीदा @davidbeckham। इतनी गर्मजोशी और खूबसूरत शाम के लिए @sonamkapoor @andahuja को धन्यवाद। बता दें, इससे पहले डेविड बेकहम को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था।