Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह महीने में ही कपूर खानदान में दोबारा गूंजी किलकारी, फिर बुआ बनने पर खुशी से फूली नहीं समाईं करिश्मा और करीना

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 05:47 PM (IST)

    कपूर खानदान वह परिवार माना जाता है जिसने फिल्म इंडस्ट्री को हर पीढ़ी से एक सुपरस्टार दिया है। पिछले वर्ष इस सुपरस्टार फैमिली में एक प्यारी सी बेटी से ...और पढ़ें

    File Photo of Armaan Jain with Kapoor Family
    File Photo of Armaan Jain with Kapoor Family

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग का इंस्टीट्यूट कही जाने वाले कपूर खानदान में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। पिछले नवंबर रणबीर कपूर के पिता बनने के बाद एक बार फिर करिश्मा और करीना कपूर बुआ बन गई हैं। ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान पिता गए हैं। इस गुड न्यूज के आने के बाद कपूर खानदान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    बेटे के पिता बने अरमान जैन

    सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर सहित कई सेलेब्स ने इस कपल को बच्चे के आने की खुशी में बधाई दी है। अरमना जैन एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी फैशन ब्लॉगर पत्नी अनीषा मल्होत्रा ने रविवार सुबह ही बेटे को जन्म दिया। जैसे ही बच्चे के आने की गुड न्यूज आई, कपूर खानदान ने एक-एक कर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार फैंस के साथ किया।

    बहन आकांक्षा ने भी दी बधाई

    अनीषा की बहन आकांक्षा ने ही सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि अरमान और अनीषा बेटे के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'ओह इट्स ए ब्वॉय।' फैंस ने भी अरमान जैन को पिता बनने की बधाई दी है।

    नीतू ने शेयर की खुशी

    नीतू कपूर ने इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ बहुत ही अच्छे मूड से शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्यारा सा नोट लिखकर अरमान को पापा बनने की शुभकामनाएं दीं। नीतू कपूर ने लिखा, ''दादा मनोज और दादी रीमा को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर पोता हुआ है। मैं भी कपूर खानदान में आए इस नए मेहमान के आगमन से उत्साहित हूं।''

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि अरमान और अनीषा ने फरवरी 2020 में शादी की थी। अरमान जैन 'लेकर हम दीवाना दिल' में अभिनय कर चुके हैं।