Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prabhas को 'जोकर' बुलाने के बीच ही अरशद वारसी का पुराना वीडियो वायरल, साउथ फिल्में देखने वाले फैंस का खौला खून

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:05 PM (IST)

    गोलमाल और मुन्ना भाई जैसी कई सफल फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस से तारीफ बटोरने वाले अभिनेता अरशद वारसी को इन दिनों सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है ...और पढ़ें

    अरशद वारसी का पुराना वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram
    अरशद वारसी का पुराना वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अरशद वारसी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
    2. 'प्रभास' को अरशद वारसी ने बुलाया था जोकर
    3. वीडियो देखकर फिर अरशद पर भड़के फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरशद वारसी (Arshad Warsi) को प्रभास को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट चुका है। एक तरफ जहां साउथ सुपरस्टार के फैन इस बात से बेहद खफा हैं कि अरशद ने प्रभास को 'जोकर' बुलाया, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी बात को सही बता रहे हैं।

    मुन्ना भाई एक्टर के प्रभास को 'जोकर' कहने पर अब तक फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन और एक्टर नानी अपनी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन इस बीच ही अब अरशद वारसी का एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बात सुनकर साउथ इंडियन फैंस का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है।

    अरशद वारसी ने साउथ फिल्मों को बताया था टाइम पास

    अरशद वारसी के बयान को लेकर अब तक प्रभास के फैंस शांत भी नहीं हो पाए हैं, उससे पहले ही एक्टर के एक और वीडियो ने उनका गुस्सा भड़का दिया है। गोलमाल एक्टर के इस वीडियो को रेडिट पर एक यूजर्स ने पोस्ट किया है। अरशद वारसी का ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें उनसे साउथ फिल्मों के डब होने के बावजूद उनकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई के बारे में पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "मेरे घर में जितने लोग काम करते हैं वह सब डब साउथ फिल्में देखते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2 में दिखेगा प्रभास का जबरदस्त लुक, Arshad Warsi के 'जोकर' कमेंट पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

    वह हाई एंटरटेनर हैं, अगर रजनीकांत इतने बड़े स्टार हैं, तो कुछ कारण तो होगा। वह एंटरटेनिंग हैं और उसे देखते हुए आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है, ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है।आप देख रहे हो गाड़ियां उड़ रही हैं, लोग उड़ रहे हैं, वह फुल टाइम पास है, पॉपकॉर्न खाओ, पिक्चर देखो और घर चले जाओ"।

    खबरें और भी

    My servants watch Hindi dubbed South Indian movies. You don’t need much brain to watch them - Arshad Warsi

    byu/happysoul6720 inMalayalamMovies

    सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई लताड़

    पहले से ही गुस्साए फैंस साउथ फिल्मों को टाइमपास बोलने पर एक्टर पर और भी ज्यादा आगबबूला होते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सही है,.. ये जोकर सोचता हैं कि उनके घर में काम कर रहे वर्कर्स उनसे नीचे हैं, क्योंकि वह साउथ इंडियन मूवीज देखते हैं, जहां कोई हवा में उड़ रहा है"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि हमें इस तरह के मूर्खतापूर्ण बयानों को नजरअंदाज करना चाहिए। ये इतना इम्पोर्टेंट नहीं है कि खबर बने इसपर"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ये असली प्रूफ है कि इनके सर्वेंट भी इनकी फिल्में देखना पसंद नहीं करते"। आपको बता दें कि अरशद वारसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कल्कि में प्रभास 'जोकर' लग रहे थे और उन्हें दुख होता है जब ऐसा होता है।

    यह भी पढ़ें: Arshad Warsi के जोकर वाले बयान के बीच Prabhas के सपोर्ट में उतरा 'कल्कि' एक्टर, भैरव को बताया बेस्ट च्वॉइस