यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Article 370 Trailer: 'कश्मीर भारत का हिस्सा...', 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर पर अक्षय कुमार ने लिखा ये खास मैसेज
Akshay Kumar On Article 370 Trailer आज 8 फरवरी को यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसके ट्रेल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akshay Kumar On Article 370 Trailer: एक्ट्रेस यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। आज मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इस मूवी का ट्रेलर भी जारी कर दिया। फिल्म के ट्रेलर में कश्मीर के उस माहौल को दिखाने की कोशिश की गई, जो 'आर्टिकल 370' के हटने के बाद बना था।
अब इसके ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। अक्षय कुमार ने भी इसके ट्रेलर की वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया है और टीम को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Article 370 Trailer Released: यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की ट्रेलर रिलीज, आतंकवाद से घाटी की आजादी की कहानी
अक्षय कुमार ने किया पोस्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स इसकी तारीफ करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर इसका ट्रेलर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। आर्टिकल 370 का ट्रेलर जोश से भरा हुआ लग रहा है। शुभकामनाएं, जय हिन्द'।

क्या दिखाया गया ट्रेलर में
आर्टिकल 370 के 2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में देखने को मिला कि कश्मीर से जब धारा 370 हटाई गई, तब किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की एक सुंदर घाटी से होती है। फिर यामी, प्रिया मणि से कहते हुए सुनाई देती हैं कि 'कश्मीर एक लॉस्ट केस है मैम'। जब तक यह स्पेशल स्टेट्स है हम उन्हें हाथ नहीं लगा सकते हैं और वो लोग हमें हाथ लगाने भी नहीं देंगे'।
इसके बाद हाथ में बंदूक लिए एक शख्स दिखाई देता है, जो कश्मीर में भीड़ से कहता है कि 'ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान। तुम कितने बुरहान मारोगे'। इसके बाद अरुण गोविल नजर आते हैं।
खबरें और भी
फिल्म में यामी गौतम इंडियन स्पाई ऑफिसर की भूमिका में निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर इसके ट्रेलर को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Yami Gautam Pregnant: प्रेग्नेंट हैं यामी गौतम, इस महीने में कर सकती हैं पहले बच्चे का स्वागत