AR Rahman के कंट्रोवर्शियल बयान विवाद में कूदे अरुण गोविल, कहा - 'अगर ऐसा होता तो...'
एआर रहमान अपने कंट्रोवर्शियल बयान की वजह से घिरते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री में काम न मिलने और सांप्रदायिक भेदभाव के बयान पर अब अरुण गोविल ने प्रतिक्रि ...और पढ़ें

अरुण गोविल ने एआर रहमान से क्या कहा (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एआर रहमान (AR Rahman) अपने कंट्रोलर्शियल बयान को लेकर आजकल चर्चा में है। सिंगर ने कहा था कि इंडस्ट्री में उन्हें पिछले 8 सालों से काम नहीं मिल रहा और इसकी वजह सांप्रदायित हो सकती है। अब इस मामले में अनूप जलोटा से लेकर कई सेलेब्स उन्हें तरह-तरह की सलाह दे चुके हैं।
इसमें सबसे लेटेस्ट नाम दिग्गज अभिनेता और राजनेता अरुण गोविल का जुड़ गया है। हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर ए आर रहमान की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविल ने कहा कि फिल्म उद्योग विविधता का जीता-जागता उदाहरण है, जो सभी पृष्ठभूमियों के लोगों को अवसर प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें- हिंदू ए. एस. दिलीप कुमार कैसे बने AR Rahman? 4 साल की उम्र से बजा रहे पियानो; कनाडा में है इनके नाम की सड़क
अरुण गोविल ने क्या दिया बयान?
गोविल ने कहा कि यहां धर्म नहीं बल्कि प्रतिभा को पहचान मिलती है। उन्होंने दिलीप कुमार से लेकर शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान तक का हवाला देते हुए कहा कि यदि इंडस्ट्री में सांप्रदायिक सोच होती, तो ये कलाकार दशकों तक शिखर पर नहीं टिक पाते। गोविल ने यह भी रेखांकित किया कि फिल्म जगत ऐसा क्षेत्र है जहां हर मजहब के लोगों ने समान अवसर पाए हैं और आज भी वही परंपरा कायम है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ए.आर. रहमान हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अपनी टिप्पणियों के कारण एक तीखी बहस के केंद्र में आ गए। संगीत उद्योग में बदलती सत्ता संरचना पर विचार करते हुए, रहमान ने सुझाव दिया कि आज निर्णय लेने का अधिकार अक्सर उन लोगों के हाथों में होता है जो रचनात्मक नहीं हैं और साथ ही यह भी कहा कि यह एक सामूहिक समस्या हो सकती है। उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया और फिल्म जगत के कुछ वर्गों के बीच तीखी बहस छेड़ दी।