Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ऐसे दिखाती थीं जैसे सबसे खुश...'Asha Bhosle को याद कर रो पड़ी अरुणा ईरानी

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 10:04 PM (IST)

    दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस अरुणा ईरानी उन्हें याद कर भावुक हो गईं। अरुणा ने बताया कि आशा जी अपने निजी जी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं उनके कई फैंस इस खबर से सदमे में हैं। इस बीच आशा जी को याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं।

    अपनी यादों को संजोते हुए, अरुणा ने बताया कि आशा अपने निजी जीवन में तमाम कठिनाइयों के बावजूद हमेशा सबसे खुशमिजाज इंसान थीं। अरुणा ने उम्मीद की कि अब इस महान गायिका को शांति और सुख प्राप्त हो गया होगा।

    यह भी पढ़ें- Aruna Irani ने कैरेक्टर आर्टिस्ट की कमी पर उठाया सवाल, कहा- 'छिन गया हमारा काम...'

    संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कहा- “आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती थी, हम अक्सर मिलते, बातें करते और एक-दूसरे से हर बात शेयर करते थे। उनके बारे में मैं बस एक ही बात कह सकती हूं कि अपने निजी जीवन में इतना दुख होने के बावजूद, वह हमेशा ऐसे व्यवहार करती थीं मानो वह दुनिया की सबसे खुश इंसान हों। उनसे ज्यादा खुश इंसान इस दुनिया में है ही नहीं, ऐसे जताती थीं सबको। वह सबसे बहुत अच्छे से मिलती थीं।”

    Aruna (2)

    अलग-अलग शैलियों के गाने गाए

    उन्होंने आगे कहा, “उनकी गायकी के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने हर तरह के गाने गाए, अलग-अलग सुरों और शैलियों में गाए। सच कहूं तो, जो गाने लता दीदी नहीं गा पाती थीं, उन्हें आशा ताई ने गाने की कोशिश की और उनमें महारत हासिल की। उनके गजल, भक्ति गीत, कैबरे और वो सारे जोशीले और मजेदार गाने सुनिए, सब लाजवाब और बेमिसाल हैं… उनकी आत्मा को शांति मिले और वो जहां भी हों, उन्हें सारी खुशियां मिलें।”

    दोनों के साथ काम की बात करें तो आशा जी और अरुण ने ये मेरा जादू, मुझको मोहब्बत में, ऐसा जी कोई आता, एहसान और हो तू तू तू में अपनी आवाज दी है। आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 28 साल पहले Asha Bhosle और Lata Mangeshkar के मनमुटाव पर बनी थी फिल्म, दीदी से सालों तक गुस्सा रही थीं ताई?