Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aruna Irani ने कैरेक्टर आर्टिस्ट की कमी पर उठाया सवाल, कहा- 'छिन गया हमारा काम...'

    By Smita SrivastavaEdited By: Surabhi Shukla
    Updated: Fri, 13 Mar 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने बॉलीवुड में चरित्र कलाकारों की कमी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अब मुख्य अभिनेत्रियां दोस्ती या अधिक फीस के लिए ऐ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) को सिनेमा में ज्यादातर उनके नेगेटिव किरदार के लिए जाना जाता है। एक फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था लेकिन इसके बाद ज्यादातर साइल रोल में ही नजर आईं।

    हाल ही में एक्ट्रेस शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो में नजर आई थी। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कैरेक्टर आर्टिस्ट यानी चरित्र कलाकारों की कमी पर बात की। कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं कर चुकीं अभिनेत्री अरुणा ईरानी इसका कारण उन अभिनेत्रियों को मानती हैं, जो ऐसे रोल अब दोस्ती यारी और ज्यादा फीस के लिए कर लेती हैं।

    यह भी पढ़ें- Aruna Irani की बहन भी रही सिनेमा की बड़ी स्टार, कभी एक दूसरे के साथ नहीं किया काम

    अन्य अभिनेत्रियां कर लेती हैं हमारे रोल

    एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले हीरोइन केवल हीरोइन ही होती थी, वो दूसरे-तीसरे नंबर वाले रोल नहीं करती थी। उसके लिए मुझे, बिंदू, जयश्री को बुलाया जाता था। डांस करके, वैंप का रोल करके या फिर सहेली का रोल करके हम निकल जाते थे। आज की तारीख में वो रोल जो पहले मैं या बिंदू करते थे, उसको वो अभिनेत्रियां भी कर लेती हैं, जो किसी दूसरी फिल्म में भी मुख्य भूमिकाएं कर चुकी होती हैं।

    Aruna (2)

    कुछ दोस्ती यारी में कर लेती हैं, कुछ बाकायदा अच्छी फोस लेकर वह रोल करती हैं। ऐसे में वह कैरेक्टर रोल जो हम करते थे, वह अब आते हैं, तो उनकी फिल्म और बड़ी दिखती है। वह यही नहीं सोचते हैं कि यह रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट से करवाया जाए, ताकि वह विश्वसनीय लगे। अब चाहे फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हो या दूसरे-तीसरे नंबर की वैसे नहीं दिखाई देते हैं। अब एक अभिनेत्री के साथ उसी कद की दूसरी हीरोइन जब फिल्मकार लेकर आते हैं तो उनकी फिल्म और बड़ी दिखती है।

    खबरें और भी

    आर्टिस्ट के करने से बढ़ती है विश्वसनीयता

    अरुणा ने आगे कहा- 'वह यह नहीं सोचते हैं कि यह रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट से करवाया जाए, ताकि वह विश्वसनीय लगे। अब चाहें फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हो या या दूसरे-तीसरे नंबर की अभिनेत्री उनमें कोई अंतर नहीं दिखता।

    पहले हीरोइन ही मेन लीड होती थी, बाकी हम सब साइड रोल करने वाले होते थे, इसलिए कहानी में नयापन भी दिखाई देता था। पहले निर्माता-निर्देशक ऐसे पात्रों को खास तौर पर लिखवाते थे। अब के निर्माता-निर्देशक ऐसे पात्रों को अपनी फिल्मों से हटा चुके हैं। '

    Aruna (1)

    अरुणा ने खुद को बताया भाग्यशाली

    इसी क्रम में शोमैन राज कपूर को याद करते हुए अरुणा बताती हैं, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने इतने बड़े निर्देशक के साथ काम किया है। राज साहब खुद अभिनेता थे, तो उन्हें पता था कि उन्हें अपने कलाकारों से क्या निकलवाना है। वह कैरेक्टर आर्टिस्ट के सामने भी उनके रोल को रिहर्सल करके दिखाते थे। उससे हमारा 50 प्रतिशत काम आसान हो जाता था।'

    अरुणा ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन ज्यादातर फिल्मों में वह नेगेटिव रोल में ही नजर आती रहीं। अरुण ने अपने करियर की शुरुआत महज 9 साल की उम्र में की थी।

    यह भी पढ़ें- रेखा की वो 'गंदी राजनीति', सहेली अरुणा ईरानी की पीठ पर घोंपा था छुरा; फिल्म से करा दिया था बाहर!