हेमा की फिल्म में हिट हुआ अरुणा ईरानी का गाना, 45 साल पहले डांसर बन जीता दिल; Lata Mangeshkar ने दी आवाज
45 साल पहले हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म में एक गाना अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था, जो बाद में कल्ट क्लासिक बना। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में ...और पढ़ें

45 साल बाद कल्ट क्लासिक बना अरुणा ईरानी का गाना/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं, जो समय बीतने के साथ और भी ज्यादा फेमस हो गए और हमेशा के लिए आइकॉनिक बन गए। 45 साल पहले रिलीज हुए एक ऐसे ही गाने ने उस दौर में खूब धूम मचाई थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है। आज भी जैसे ही यह गाना बजता है, दर्शकों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं।
जिस फिल्म का यह गाना था, उसमें मुख्य कलाकार हेमा मालिनी और जितेंद्र थे। हालांकि, इस एक गाने में अपनी मदमस्त अदाएं दिखाकर अरुणा ईरानी दोनों सुपरस्टार्स की पूरी लाइमलाइट छीनकर ले गई थीं। कौन सा है वह गाना, जो आज एक कल्ट क्लासिक बन चुका है? आइए आपको बताते हैं।
45 साल बाद भी फिल्म से ज्यादा लोगों को याद है यह गाना
45 सालों से लोगों की जुबान पर चढ़े जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, उसे किसी और ने नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। यह कल्ट क्लासिक गाना 1981 में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ज्योति' में फिल्माया गया था, जिसका निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था। मूवी के सभी गानों को बप्पी लहरी ने कंपोज किया था, लेकिन जो गाना सालों-साल लोगों के दिलों पर राज करता रहा, वह था 'थोड़ा रेशम लगता है'।
यह आइकॉनिक सॉन्ग अरुणा ईरानी के किरदार 'मल्लिका' पर फिल्माया गया था, जो फिल्म में एक डांसर होती है। हेमा मालिनी की इस फिल्म में 'कलियों का चमन' गाने से अरुणा ईरानी ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इसमें उनके एक्सप्रेशन्स से लेकर उनके डांस मूव्स तक की जमकर तारीफ हुई थी। आज भी लोगों को हेमा मालिनी और जितेंद्र की फिल्म 'ज्योति' की कहानी भले याद न हो, लेकिन यह गाना हमेशा के लिए उनके दिलों में बस चुका है।
खबरें और भी

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट क्लासिक
अरुणा ईरानी पर फिल्माए 'कलियों का चमन' गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी, जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। फिल्म 'ज्योति' में हेमा मालिनी और जितेंद्र के अलावा अशोक कुमार, शशिकला, ओम शिवपुरी, अजीत, विजयेंद्र घाटगे, देवेन वर्मा, विजू खोटे और जयश्री टी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
Video Credit- Superhit Gaana
इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने 'मल्लिका' नाम की एक ऐसी लालची डांसर की भूमिका निभाई थी, जो निरंजन की सारी जायदाद हड़पना चाहती थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी एक बड़ी हिट साबित हुई थी। 1981 में आई इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने 'मल्लिका' नाम की ऐसे लालची डांसर का भूमिका अदा की थी, जो निरजन की सारी ज्यादाद हड़पना चाहती है। यह फिल्म पर्दे पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।