26 साल पहले मोबाइल फोन में खूब बजा था Aishwarya Rai का पुराना गाना, कॉलर ट्यून बनकर फेमस हुआ था गीत
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का एक कल्ट रोमांटिक गाना अपने समय में मोबाइल फोन की कॉलर ट्यून बना था। ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय का रोमांटिक गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
2000 में फेमस कॉलर ट्यून रहा था ये गीत
ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था दशक का बेस्ट सॉन्ग
इस मशहूर गायिका की आवाज में हुआ था अमर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की समाप्ति के बाद मोबाइल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा। इसके कुछ समय बाद मोबाइल फोन में कॉलर ट्यून का ट्रेंड आया। जब भी कोई दूसरा व्यक्ति कॉल करता तो उसकी फोन की घंटी की बजाय फिल्मी गाना बजता हुआ सुनाई देता था।
इस मामले में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का 26 साल पुराना रोमांटिक गाना काफी पॉपुलर हुआ था और वह कॉलर ट्यून के तौर पर धड़ल्ले से मोबाइल फोनों में बजता हुआ सुनाई देता था। आइए जानते हैं कि वह पुराना कौन सा गीत था।
कॉलर ट्यून में हिट रहा था गाना
जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह फिल्ममेकर यश चोपड़ा की कल्ट फिल्म मोहब्बतें से नाता रखता है। साल 2000 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस रोमांटिक फिल्म में सितारों की फौज दिखाई दी थी, जिनमें शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, प्रीति झिंगानिया, किम शर्मा, समिता शेट्टी और जुगल हंसराज जैसे कई कलाकार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत, कुमार विश्वास के बोल; त्रेता युग की अलौकिक अनुभूति कराएगा Ramayana का ये गीत

फिल्म की कहानी और गाने काफी पॉपुलर हुए, जिनमें सबसे अधिक लोकप्रिय गीत ऐश्वर्या और शाह रुख पर फिल्माया गया शानदार सॉन्ग हमको हमी से चुरा लो... (Humko Humise Chura Lo) रहा। इस गाने ने रोमांटिक सॉन्ग्स की परिभाषा को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। उस दौर में मोबाइल की कॉलर ट्यून के तौर पर इस गीत का बहुत अधिक इस्तेमाल हुआ था।
खबरें और भी
-1784627717289.jpg)
बात की जाए मोहब्बतें के हमको हमी से चुरा लो... गाने की मेकिंग के बारे में तो सुरों की कोकिला लता मंगेशकर और गायक उदित नारायण ने अपनी-अपनी जादुई आवाज के दम पर इस गीत को हमेशा के लिए अमर कर दिया था। संगीतकार जतिन और ललित की जोड़ी ने इसकी धुनों को तैयार किया, जबकि गीतकार आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स को लिखा।
मोहब्बतें का संगीत ही बना पहचान
दरअसल फिल्म मोहब्बतें की सफलता में सबसे अधिक योगदान फिल्म का संगीत ही रहा। इसके गानों ने अपने दौर में श्रोताओं को दिलों को जमकर सुकून पहुंचाया। आज भी इस मूवी के सभी गीतों को खूब सुना जाता है। लेकिन हमको हमी से चुरा लो... सॉन्ग सबसे खास रहा।