इमरान हाशमी वाले मौसम में आ गया Arijit Singh का दर्द भरा गाना, Awarapan 2 से रिलीज हुआ आशिकों का एंथम
अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

आवारापन 2 का नया गाना रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रिलीज हुआ आवारापन 2 का नया गाना
सैड सॉन्ग को अरिजीत सिंह ने दी आवाज
इमरान हाशमी की अगली फिल्म आवारापन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर इस वक्त सिनेप्रेमियों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। अभिनेता इमरान हाशमी की इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स काफी तैयारियां कर रहे हैं और इस आधार पर अब आवारापन 2 का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है।
जिसे गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। सैड सॉन्ग के आधार पर अरिजीत का ये गीत यकीनन तौर पर आशिकों का एंथम बनने के लिए बनने के लिए तैयार है। आइए एक नजर आवारापन 2 के इस नए गाने पर डालते हैं-
रिलीज हुआ आवारापन 2 का नया गाना
सोवामर को मेकर्स की तरफ से ये आधिकारिक एलान किया गया था कि 21 जुलाई सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर आवारापन 2 का दूसरा गाना ये आवारापन... (Yeh Awarapan) रिलीज किया गया है। ये सॉन्ग इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक है, जिसे मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया है।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 के लिए अरिजीत सिंह ने रिटारयमेंट से लिया यू-टर्न, Emraan Hashmi के लिए गाया दर्द भरा गाना?

इस गाने को सुनने के बाद ये महसूस होगा कि 2007 वाली आवारापन की तरह इसके सीक्वल में भी शानदार गीतों की कमी नहीं रहेगी। कमाल की बात ये है कि इस साल की शुरुआत में गायिकी से संन्यास लेने वाले अरिजीत सिंह ने आवारापन 2 के लिए एक बार फिर से प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में एक तरह से वापसी कर दी है।
खबरें और भी
अब उनका ये लेटेस्ट सॉन्ग यकीनन तौर पर शोबिज की दुनिया में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अरिजीत सिंह की गायिकी के अलावा आवारापन 2 के ये आवारापन गाने को संगीतकार अमाल मलिक ने अपनी धुनों से तैयार किया है, जबकि गीतकार रश्मि विराग ने इसके खूबसूरत लिरिक्स लिखे हैं। माना जा रहा है कि अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का ये दर्द भरा गीत सोशल मीडिया भी जमकर ट्रेंड होगा।
जल्द रिलीज होगी आवारापन 2
मालूम हो कि ये आवारापन फिल्म आवारापन 2 का दूसरा गाना है, इससे पहले वे जूनुन... (Ve Junoon) को रिलीज किया जा चुका। बात की जाए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो 14 अगस्त 2026 को इमरान हाशमी की आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।