Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जब तुम्हें पैसे चाहिए थे तब...', छोटे भाई प्रतीक पर फूटा Arya Babbar का गुस्सा; नहीं सहन हुई पिता की बेइज्जती

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:08 PM (IST)

    राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य ने हाल ही में अपने छोटे भाई प्रतीक स्मिता पाटिल को पिता का अपमान करने पर खरी खोटी सुनाई और साथ ही उन पर इल्जाम लगाए। ...और पढ़ें

    प्रतीक बब्बर पर भड़के आर्य बब्बर/ फोटो- Instagram

    प्रतीक बब्बर पर भड़के आर्य बब्बर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक का रिश्ता उनके पिता राज बब्बर और अपने अन्य परिवार वालों से काफी समय से बिगड़ा हुआ है। जन्म के कुछ समय बाद ही अपने मां स्मिता पाटिल को खोने से लेकर, नाना-नानी के पास पले-बढ़े होने वाले प्रतीक बब्बर ने कुछ महीनों पहले अपनी ड्रग्स की लत और इमोशनल स्ट्रगल और पिता और अन्य परिवार के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

    सोशल मीडिया पर लोग हैरान तो तब हुए जब प्रतीक ने साल 2025 में प्रिया बनर्जी के साथ दूसरी शादी की और उन्होंने पिता राज बब्बर और भाई आर्य बब्बर को उसमें नहीं बुलाया। अब प्रतीक बब्बर के इस बर्ताव पर उनके बड़े भाई आर्य बब्बर ने खुलकर बात की।

    पूर्व पत्नी से तलाक होने के बाद पिता और भाई से तोड़ा रिश्ता? 

    जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए गए एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर प्रतीक के बारे में बात करते-करते काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा,

    "हमें कुछ रिश्तों को बड़े ही प्यार से संभालना पड़ता है, क्योंकि वह बहुत ही नाजुक होते हैं, तो आप उनका खास तौर पर ध्यान रखते हो। हमें यह नहीं समझ आया कि अपनी पूर्व पत्नी सान्या सागर से तलाक होते ही उसने हम सबसे बात करना क्यों बंद कर दिया। मैंने उसे कई बार मैसेज और फोन भी किए, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।"

    pratik

    यह भी पढ़ें- ऐसा नहीं होना चाहिए...Raj Babbar- स्मिता पाटिल के अफेयर पर आर्य का छलका दर्द, बताया प्रतीक संग कैसा है रिश्ता?

    जब आपको सुविधाएं चाहिए तो वह आपके पिता है

    आर्य बब्बर यहीं पर शांत नहीं हुए। उन्होंने पिता को शादी में न बुलाकर अपमान करने पर प्रतीक को लताड़ लगाते हुए कहा, "यह तो वही बात हो गई कि जब तुम्हारा करियर अच्छा नहीं चल और तुम्हें सर्वाइव करने के लिए पैसे चाहिए, तो उस समय वह तुम्हारे पापा है। जब तुम उस घर में रहना चाहते हो, जो तुम्हारे पापा ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब वह तुम्हारे पिता है। जब तुम्हें सारी सुविधाएं चाहिए, तो वह आपके फादर हैं, लेकिन जब उन्हें समाज के सामने इज्जत देनी चाहिए और स्वीकारना चाहिए, तब वह आपके पिता नहीं हैं, ये क्या बात हुई? एक बड़ा भाई होने के नाते में प्रतीक से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन वो जहां गलत है, वहां पर गलत है और इस चीज में वह बिल्कुल भी सही नहीं है।"

    arya babbar  (1)

    सबने मिलकर बना दिया था विलेन

    आर्य बब्बर ने प्रतीक के निजी संघर्ष के दौरान कैसे उनके परिवार को पब्लिक में विलेन बना दिया गया, इस बारे में अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, "हमें विलेन बना दिया और दुनिया ने प्रतीक को विक्टिम दिखा दिया।" जाते-जाते उन्होंने यह भी क्लियर किया कि उनके प्रतीक की दूसरी पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं रहा है

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादीशुदा Raj Babbar के प्यार में पूरी तरह पागल थीं स्मिता पाटिल, आखिरी वक्त में कोई नहीं था साथ; बेटे के जन्म के बाद हुई मौत