यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan के साथ काम करना आसान है या मुश्किल? आर्यन खान ने खोले दिल के राज, डेब्यू वेब सीरीज पर भी की बात
Shah Rukh Khan के बड़े बेटे Aryan Khan के डेब्यू का हर किसी को इंतजार है। आर्यन एक्टिंग की में नहीं बल्कि वेब सीरीज स्टारडम के साथ डायरेक्शन की दुनिया ...और पढ़ें

HighLights
- आर्यन खान ने बताया कैसा रहा पिता शाह रुख संग काम करना
- वेब सीरीज स्टारडम से बतौर डायरेक्टर करेंगे शुरुआत
- एड शूट और वेब सीरीज को डायरेक्ट करने में आर्यन ने बताया डिफरेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले आर्यन खान पिछले काफी समय से अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह पिता के नक्शे कदम पर न चलते हुए उनसे अलग इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। वह वेब सीरीज 'स्टारडम' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
आर्यन खान (Aryan Khan) की इस वेब सीरीज में शाह रुख खान से लेकर बॉबी देओल और करण जौहर जैसे कई सितारे नजर आएंगे। अब पहली बार खुद आर्यन खान ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' पर बातचीत की है। इसके अलावा बातचीत में आर्यन खान ने ये भी बताया कि पिता शाह रुख खान के साथ उनके लिए काम करना आसान था या मुश्किल।
शाह रुख खान के साथ काम करने का कैसा था आर्यन का अनुभव?
ये पहली बार है जब आर्यन अपने ही पिता शाह रुख खान किसी वेब सीरीज में डायरेक्ट करने वाले हैं। इससे पहले दोनों क्लोदिंग ब्रांड के एड शूट में साथ नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने शर्टलेस होकर किया Aryan के बिजनेस का प्रमोशन, 58 साल के एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग
हाल ही GQ मैगजीन से पहली बार बातचीत करते हुए आर्यन खान ने शाह रुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। आर्यन ने कहा,
"मेरे लिए ये खुशी और सीखने का अनुभव होता है। लोग हमेशा उनके काम करने के तरीके के बारे में कहते हैं, लेकिन खुद इसका अनुभव करना बेहद शानदार था। उन्हें चीजों के बारे में काफी ज्ञान है, जिसकी वजह से मेरी जॉब और भी आसान हो जाती है। कुछ ऐसी चीजें थीं, जिन्हें समझने में मुझे काफी समय लग रहा था, लेकिन वह उनके लिए बिल्कुल आसान थीं। हमारा ब्रांड बहुत ही ज्यादा एडवांस है, तो उनके रहते हुए थोड़ा विवेक और सम्मान बना रहता है, वरना कुछ ज्यादा ही पागलपंती हो सकती थी"।
आर्यन ने बताया एड शूट और वेब सीरीज को डायरेक्ट करने में कितना फर्क
आर्यन खान ने एड शूट और वेब सीरीज दोनों को डायरेक्ट किया है, ऐसे में उन्होंने दोनों के बीच का डिफरेंस भी फैंस को बताया। उन्होंने कहा, "दोनों में ही क्रिएटिविटी लगती है लेकिन अलग-अलग तरह से। इस ब्रांड का क्रिएटिव डायरेक्टर होने के नाते में एड शूट तो करता ही हूं, लेकिन इसके अलावा फोटोशूट का ध्यान भी रखना पड़ता है।
खबरें और भी
मैं उसमें क्रिएटिव तरह से तो इन्वोल्व हूं, लेकिन लॉजिस्टिक्स उतना नहीं हूं। वहीं दूसरी तरफ एक डायरेक्टर के तौर पर मुझे हर डिटेल, हर शॉट और हर एंगल पर ध्यान देना पड़ता है"। आर्यन खान ने अपनी आगामी सीरीज 'स्टारडम' की कहानी को लेकर ज्यादा बातें नहीं की। आपको बता दें कि उनकी वेब सीरीज 'स्टारडम' छह एपिसोड की होने वाली है।