Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shah Rukh के बेटे का हॉलीवुड में धमाका! 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद आर्यन खान बनेंगे 'GOT' की दुनिया का हिस्सा?

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:25 PM (IST)

    बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Bads of Bollywood) के बाद आर्यन खान (Aryan Khan) की किस्मत का ताला खुल गया है। शाह रुख खान के लाडले को हॉलीवुड से बुलावा आया है। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान के बेटे की हॉलीवुड में एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शाह रुख खान के बेटे की हॉलीवुड में एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बैड्स ऑफ बॉलीवुड से आर्यन खान का डेब्यू

    2. आर्यन के काम से खुश हुए हॉलीवुड के मेकर्स

    3. आर्यन खान की हॉलीवुड में डेब्यू की रही तैयारी!

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता के बाद आर्यन खान (Aryan Khan) अब हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं। भले ही पिता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अभी तक कोई हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उनके बेटे अपने पिता का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं।

    हॉलीवुड जाएंगे आर्यन खान?

    दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो आर्यन खान को एक सुपरहिट सीरीज के प्रोड्यूसर्स की तरफ ने अप्रोच किया है। यह गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) के मेकर्स हैं। कहा जा रहा है कि GOT के मेकर्स ने आर्यन को अप्रोच किया है। वह आर्यन की पहली वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से काफी इंप्रेस हैं।

    गेम ऑफ थ्रोन्स में क्या होगी आर्यन खान की भूमिका?

    पहली वेब सीरीज को आर्यन खान ने जिस तरह दिखाया है, उसकी क्रिएटिविटी GOT के मेकर्स को भा गई है। अब मेकर्स एक पोटेंशियल कोलेबोरेशन पर फोकस कर रही है, जहां आर्यन नए सीरीज प्रोजेक्ट्स का कॉन्सेप्ट बना सकते हैं और उन्हें डेवलप कर सकते हैं। खबर है कि जिस रोल पर विचार हो रहा है, वह क्रिएटिव हेड और क्रिएटिव प्रोड्यूसर का है, जिससे वह आने वाले शोज के क्रिएटिव विजन को शेप देने के इंचार्ज बनेंगे।

    Aryan Khan GOT

    यह भी पढ़ें- The B***ds of Bollywood के सेट पर आर्यन खान की सख्ती से इरिटेट हो गए थे बॉबी देओल, ऑन-स्क्रीन पत्नी का खुलासा!

    क्या आर्यन ने एक्सेप्ट किया ऑफर?

    रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान ने अभी तक यह ऑफर नहीं एक्सेप्ट किया है। वह मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं और अपने रोल को और समझने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखते हैं कि आर्यन यह ऑफर स्वीकार करते हैं या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    Aryan Khan

    आर्यन खान ने अपना डेब्यू नेटफ्लिक्स सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से किया। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सीरीज में सलमान खान और शाह रुख खान ने कैमियो किया था। सीरीज एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और ड्रामे से भरी थी जिसे काफी पसंद किया गया। 

    यह भी पढ़ें- 'मन्नत आओ, दारू पीते हैं,' मनोज पाहवा का खुलासा, Shah Rukh Khan ने दिया था इनविटेशन