'तू कितनी सुखी है दीदी...', जब Asha Bhosle ने दी शादी ना करने की सलाह, लता ने छोटी को दिया था ऐसा जवाब
Asha Bhosle ने पहली शादी गणपतराव भोसले से और दूसरी शादी आर डी बर्मन से की थी। ...और पढ़ें
-1776002847077_m.webp)
आशा भोसले ने शादी को लेकर दी थी ये सलाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपने करियर में कई ऊंचाईयों को छुआ, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कहीं ना कहीं थोड़ी दुखभरी रही। उनकी पहली शादी में उन्हें बहुत दुख झेलना पड़ा, यहां तक कि जब वे प्रेगनेंट थीं तब उन्हें घर से बाहर निकलने को कह दिया गया।
पहली शादी सफल ना होने के बाद गायिका ने दूसरी शादी की। लेकिन एक बार उन्होंने सभी कलाकारों को सलाह दी थी कि किसी भी आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वे अपनी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को काफी सुखी मानती हैं क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की।
यह भी पढ़ें- कौन है जनाई भोसले? जिस पर जान न्योछावर करती थीं 'ताई', जल्द डेब्यू करने वाली हैं एक्ट्रेस
आशा ने दी थी शादी ना करने की सलाह
एक शो में सिंगर सोनू निगम से बात करते हुए कहा था , 'आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए, जब भी मैं लता दीदी से मिलने जाती थी तो कहती थी, तू कितनी सुखी है दीदी। तो वे कहती थी हां बहुत सुखी हूं मैं, जब मैं दूसरे के बच्चों को देखती हूं तो मुझे यही लगता है। तुम 4 भाई बहन हो मेरे, मैं इसी में खुश हूं। अभी मैं जिस उम्र में हूं इस उम्र में, मैं कह सकती हूं कि उसने बहुत अच्छा किया। इसीलिए किसी आर्टिस्ट को शादी नहीं करनी चाहिए'। उनकी बात सुनकर सोनू निगम कहते हैं- ये आप मुझे 26 साल पहले भी कह चुकी हैं'।
16 साल की उम्र में आशा ने की थी शादी
16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने 31 साल के पर्सनल सेक्रेटरी, गणपतराव भोसले के साथ भागकर शादी कर ली, जिससे उनकी बहन, लता मंगेशकर के साथ कुछ समय के लिए मनमुटाव हो गया। उन्हें अपने पति और ससुराल वालों से बहुत ज्यादा बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से 1960 में, जब वह गर्भवती थीं, तब उन्होंने शादी छोड़ दी।
-1776003031597.jpg)
इसके बाद उन्होंने 1980 में संगीतकार राहुल देव बर्मन से शादी कर ली, जो उनसे 6 साल छोटे थे। 1994 में आर डी बर्मन (R.D. Burman) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें एक दिन पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? सिर पर मारी थी गोली; टूट गई थीं गायिका
-1776003018594.jpg)