कौन है जनाई भोसले? जिस पर जान न्योछावर करती थीं 'ताई', जल्द डेब्यू करने वाली हैं एक्ट्रेस
दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले, जो 12 अप्रैल को निधन हुईं आशा जी की लाडली थीं, अब अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। 24 वर्षीय जनाई, आनंद ...और पढ़ें
-1775997534138_m.webp)
HighLights
जनाई भोसले दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती हैं।
वह 'द प्राइड ऑफ भारत' से अभिनय की शुरुआत करेंगी।
फिल्म में रानी साई भोसले का किरदार निभाएंगी जनाई।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 12 अप्रैल को निधन हो गया। उनकी मौत का कारण मल्टीपल आर्गन फेलियर बताया जा रहा है। गायिका को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने जानकारी दी थी कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है।
जनाई पहले भी कई बार सार्वजनिक तौर पर आशा जी के साथ नजर आ चुकी हैं जहां हर कोई उनकी सुंदरता का कायल हो गया था। ऐसे में हर कोई ये जानने का इच्छुक है कि जनाई कौन हैं और आशा जी उनसे इतना प्यार क्यों करती हैं?
यह भी पढ़ें- मुमताज के साथ 'कोई सहरी बाबू दिल लहरी' गाने पर मस्त डांस करती नजर आईं Asha Bhosle, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
कौन हैं जनाई भोसले?
जनाई, आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले और अनुजा भोसले की बेटी हैं। उनका एक भाई भी है जिसका नाम रंजई भोसले है। जनाई का जन्म 16 जनवरी 2002 को हुआ था। वह अभी 24 साल की हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने स्विट्जरलैंड के इंस्टीट्यूट ले रोज़ी से पढ़ाई की है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने के साथ-साथ, ज़नाई ने कुछ म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है।

उन्होंने 'कहंदी है' (Kehndi Hai) और 'सैया बिना' (Saiya Bina) जैसे गानों को अपनी मधुर आवाज दी है। साल 2024 में, दिग्गज गायिका ने अपनी पोती के अभिनय की शुरुआत को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया था। X पर आशा भोसले ने जनाई की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' से अभिनय की शुरुआत की घोषणा की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने अपनी 'प्यारी' पोती को सिनेमा जगत में कदम रखते देखकर अपार खुशी जाहिर की थी।
खबरें और भी

जल्द डेब्यू करेंगी जनाई
जनाई भोसले अपनी पहली फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' में छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साई भोसले का किरदार निभाएंगी। संदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है। संदीप सिंह ने ज़नाई को लॉन्च करने पर गर्व व्यक्त करते हुए उनकी वंश परंपरा और प्रतिभा की सराहना की थी।