Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुमताज के साथ 'कोई सहरी बाबू दिल लहरी' गाने पर मस्त डांस करती नजर आईं Asha Bhosle, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 05:26 PM (IST)

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसके बाद कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का मल्टीपल ऑर्गन फेल हो जाने की वजह से 92 साल की उम्र में निधन हो गया। शाह रुख खान, आमिर से लेकर हेमा मालिनी और काजोल तक कई सितारों ने आशा जी को श्रद्धांजलि दी।

    इस सबके बीच आशा भोसले का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 'कोई सेहरी बाबू दिल लहरी बाबू' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।

    मुमताज के साथ आशा ने लगाए ठुमके

    वीडियो में, वह मुमताज को अपने साथ डांस करने के लिए कहती हैं। इसके बाद मुमताज भी उन्हें ज्वाइन कर लेती हैं और अपनी फिल्म 'लोफर' के मशहूर गाने पर दिल खोलकर नाचती हैं। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है।

    Asha (13)

    यह भी पढ़ें- कौन थे Asha Bhosle के पहले पति? लता दीदी से लड़कर की थी शादी; फिर उसी ने प्रेग्नेंसी में घर से निकाला

    यह वीडियो साल 2023 के दिवाली फंक्शन का है। आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन के बाद 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया।

    इन शानदार गानों को दे चुकी हैं आवाज

    आशा भोसले ने पिया तू अब तो आजा, जाइए आप कहां जाएंगे, रंगीला रे, दम मारो दम और शरारा शरारा जैसे कई हिट गानें गाए। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1943 में माझा बल के अपने पहले मराठी फिल्म गीत 'चला चला नव बाला' से की थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

    तौबा-तौबा पर भी किया था डांस

    शुरुआत में, लोगों ने उन्हें पिया तू अब तो आजा और ओ हसीना ज़ुल्फों वाली जैसे सुपर पेपी डांस ट्रैक में बांधा, लेकिन बाद में उन्होंने दिल चीज क्या है, तोरा मन दर्पण कहलाये जैसी क्लासिकल भावपूर्ण गजलों के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। साल 2024 में, उन्होंने दुबई में एक और कार्यक्रम में करण औजला के हिट गाने 'तौबा तौबा' पर परफॉर्म करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उन्होंने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज़' के वायरल डांस स्टेप को मस्त फॉलो किया था।

    यह भी पढ़ें- जब आशा ताई ने बताई थी अपने और लता दीदी के सफेद साड़ी पहनने की वजह, पढ़ें अनसुना किस्सा

    खबरें और भी