Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन थे Asha Bhosle के पहले पति? लता दीदी से लड़कर की थी शादी; फिर उसी ने प्रेग्नेंसी में घर से निकाला

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:38 PM (IST)

    Asha Bhosle ने गणपतराव भोसले से तब शादी की, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि वह 31 साल के थे। ...और पढ़ें

    पहली शादी में खुश नहीं थीं लता ताई

    पहली शादी में खुश नहीं थीं लता ताई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया। लेकिन उनके गाने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार नगमे और सदाबहार गाने दिए हैं। हालांकि दिल से गाने वाली आशा भोसले की शुरुआती लव लाइफ उतनी अच्छी नहीं रही।

    सिर्फ 16 साल की उम्र में की शादी

    आशा भोसले ने एक बार एक स्पेशल बातचीत में अपनी पहली शादी के बारे में बात की थी जिसमें उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से तब शादी की थी जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि गणपतराव 31 साल के थे।

    यह भी पढ़ें- 'गाते-गाते मौत आ जाए...', जब Asha Bhosle ने जाहिर की थी अपनी आखिरी इच्छा, भर आई थीं सबकी आंखें

    एक पुराने इंटरव्यू में, इस मशहूर गायिका ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के अपने शुरुआती फैसले पर बात की। उन्होंने कहा था, 'मैंने बहुत कम उम्र में ही एक ऐसे आदमी से शादी कर ली थी जो मुझसे 20 साल बड़ा था'। उन्होंने बताया कि इस फैसले की वजह से उनके परिवार में दूरियां कैसे आ गईं।

    asha (5)

    लता दीदी से हो गई थीं दूरियां

    उन्होंने बताया, 'यह एक लव मैरिज थी और लता दीदी ने मुझसे लंबे समय तक बात नहीं की। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। हमारा परिवार बहुत रूढ़िवादी था, और वे एक गायिका को अपनी बहू के तौर पर स्वीकार नहीं कर पाए'।

    खबरें और भी

    asha (8)

    पहली शादी में आशा के साथ हुआ बुरा बर्ताव

    आशा भोसले के अनुसार, उनके पति उन्हें अपने परिवार, खासकर लता मंगेशकर के साथ करीबी रिश्ते रखने से भी रोकते थे। हालांकि, उनके दूसरे बेटे हेमंत के जन्म के बाद हालात कुछ हद तक संभलते दिखे, लेकिन यह सुधार ज्यादा समय तक नहीं रहा। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान उन्हें दुर्व्यवहार सहना पड़ा और आखिरकार, जब वह अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं, तब उन्हें घर छोड़ना पड़ा।

    प्रेग्नेंसी में छोड़ना पड़ा घर

    उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'दुर्व्यवहार और बुरा बर्ताव हुआ, और आखिरकार जब मैं अपने सबसे छोटे बेटे आनंद की मां बनने वाली थी, तब मुझसे घर छोड़ने को कहा गया; और मैं अपनी मां, बहनों और भाई के पास वापस चली गई। मैं किसी को दोष नहीं देती और न ही मेरे मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट है। मुझे लगता है कि अगर मैं मिस्टर भोसले से न मिली होती, तो मुझे ये तीन प्यारे बच्चे न मिले होते, और कुल मिलाकर मेरी जिंदगी ठीक ही रही'।

    आर डी बर्मन से की दूसरी शादी

    आशा भोसले की आर.डी. बर्मन के साथ दूसरी शादी अपने पहले पति से अलग होने के बाद, आशा भोसले को बाद में संगीतकार आर.डी. बर्मन के रूप में एक साथी मिला। दोनों ने 1980 में शादी कर ली; यह दोनों की ही दूसरी शादी थी। खबरों के अनुसार, आर.डी. बर्मन ने आशा भोसले से शादी करने की सहमति पाने के लिए काफी लंबे समय तक उनका पीछा किया था।

    asha (6)

    92 की उम्र में निधन

    आर डी बर्मन के साथ शादी के बाद आशा भोसले का जीवन का जीवन सुखमय रहा। हालांकि 1994 में आर डी बर्मन का निधन हो गया। वहीं 92 की उम्र में अब आशा भोसले ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    आशा भोसले के बारे में

    आशा भोसले ने 'पिया तू अब तो आजा', 'जाइए आप कहां जाएंगे', 'रंगीला रे' और 'शरारा शरारा' जैसे हिट गाने दिए। उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत बहुत पहले, 1943 में अपनी पहली मराठी फिल्म 'माझा बाल' के गाने 'चला चला नव बाला' से की थी।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: सिर्फ संगीत ही नहीं, क्रिकेट की भी बड़ी मुरीद थीं आशा ताई, सचिन से था दिल का रिश्ता