Asha Bhosle Died: सिर्फ संगीत ही नहीं, क्रिकेट की भी बड़ी मुरीद थीं आशा ताई, सचिन से था दिल का रिश्ता
Asha Bhosle Died: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। थकान और सीने में संक्रमण की तकलीफ के चलते उन्हें शनिवार को अस्पताल में ...और पढ़ें

Asha Bhosle से सचिन तेंदुलकर का खास कनेक्शन
HighLights
नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले
92 साल की उम्र में आशा भोसले ने ली अंतिम सांसें
शिवाजी पार्क में कल शाम होगा अंतिम संस्कार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asha Bhosle Sachin Tendulkar Connection: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गानों की धुन अमर रहेगी। आशा भोसले की आवाज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज थी और उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए। उनके सुपरहिट गानों में 'दम मारो दम', ‘परदे में रहने दो’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ और ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ जैसे कई गाने शामिल हैं।
सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि आशा ताई का क्रिकेट से भी खास कनेक्शन रहा। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को आशा भोसले अपने बेटे जैसा मानती थीं।
Asha Bhosle से सचिन तेंदुलकर का खास कनेक्शन
दरअसल, 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी 13 अप्रैल को किया जाएगा। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर को मानती थीं अपना बेटा
सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गायिका आशा भोसले के बीच एक बेहद खास और गहरा रिश्ता रहा। आशा ताई न केवल सचिन का बहुत सम्मान करती हैं, बल्कि उन्हें अपने सगे बेटे की तरह प्यार भी देती थी। साल 2023 में इन दोनों दिग्गजों की खास मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। सचिन ने उन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए आशा ताई के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया था।
सचिन ने लिखा था, "चाहे गाना हो या एक साधारण बातचीत, आशा ताई को सुनना हमेशा जादुई होता है। उनके पास समय की अद्भुत समझ और गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर है। आशा ताई, आप जहां भी जाएं, हमेशा खुशियां फैलाती रहें।"
खबरें और भी
उनके इस पोस्ट पर आशा भोसले ने जो लिखा था उसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा था कि एक शाम ऐसे व्यक्ति के साथ बीती जिसकी मैं इज्जत तो करती ही हूं, लेकिन अपने बेटे की तरह प्यार भी करती हूं। ऐसे पल और भी होने चाहिए!"
किसके नाम पर रखा गया सचिन तेंदुलकर का नाम?
सचिन तेंदुलकर का नाम संगीत के सुरों से निकला। उनके पिता रमेश तेंदुलकर, जिन्हें संगीत से गहरा लगाव था। वह महान संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन (S.D. Burman) के बहुत बड़े फैन थे। इसी दीवानगी के चलते उन्होंने अपने बेटे (सचिन) का नाम इस महान संगीतकार के नाम पर रखा। सचिन देव बर्मन के बेटे आर.डी बर्मन थे, जिनकी शादी मशहूर सिंगर आशा भोसले से हुई।
ब्रेट ली के साथ गाया था गाना
आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ मिलकर साल 2006 में 'यू आर द वन फॉर मी' गाना गया था। ये खाना हिंदी में था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने ही लिखा था। उन्होंने भारत में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के अभ्यास सत्रों के दौरान सिर्फ 30 मिनट में ही इस गाने के बोल लिख दिए थे। उनका यह सहयोग 'आशा एंड फ्रेंड्स' नामक एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इस गाने में ब्रेट ने ये पंक्तियां भी गाईं, "हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा"