Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गाते-गाते मौत आ जाए...', जब Asha Bhosle ने जाहिर की थी अपनी आखिरी इच्छा, भर आई थीं सबकी आंखें

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:10 PM (IST)

    दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने एक बार अपनी आखिरी इच्छा बताई थी जिसे सुनते ही हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। ...और पढ़ें

    आशा भोसले की आखिरी इच्छा पर रो पड़े थे सब। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आशा भोसले की आखिरी इच्छा पर रो पड़े थे सब। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 12 अप्रैल 2026 को गायिका ने 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 

    इस बीच आशा भोसले का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा (Asha Bhosle Last Wish) बताई थी। उनकी बात सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

    आशा भोसले की आखिरी इच्छा

    संगीत जगत पर राज करने वालीं आशा भोसले कई म्यूजिक बेस्ड रियलिटी शो में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। एक बार वह सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa) में गई थीं, जहां उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा बताकर सभी को भावुक कर दिया था। आशा भोसले ने बताया था कि वह आखिर क्या चाहती हैं। बकौल गायिका- 

    मेरी एक ही इच्छा है कि मुझे गाते-गाते मौत आ जाए बस और कुछ नहीं। 

    जैसे ही आशा भोसले ने अपनी आखिरी इच्छा बताई, शो के कंटेस्टेंट्स और जजेस भी इमोशनल हो गए थे। 

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में थीं भर्ती

    आशा भोसले का करियर

    आशा भोसले ने करीब 8 दशक तक संगीत जगत पर राज किया। वह सिर्फ 10 साल की थीं, जब उन्होंने गायिकी शुरू की। उन्होंने अपना पहला गाना साल 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बल' का गाना 'चला चला नव बाला' था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी गायिकी का सफर शुरू किया। बॉलीवुड में उनका पहला गाना 'सावन आया' था। बहन लता मंगेशकर की तरह आशा भोसले ने भी गायिकी में खूब सफलता हासिल की।

    खबरें और भी

    Asha Bhosle Death

    दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा गीत गाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड दर्ज है। 8 दशक के करियर में उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उन्हें भारत सरकार से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle: 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की