Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गानों को दी आवाज, जन्मदिन पर सुनें उनके सुपरहिट सॉन्ग्स

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 06:04 PM (IST)

    Asha Bhosle Birthday बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अपनी दमदार आवाज की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनके एक से बढ़कर एक गाने आज भी लोगों क ...और पढ़ें

    Asha Bhosle Superhit Songs (Photo Credit: Instagram)
    Asha Bhosle Superhit Songs (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं आशा भोसले
    2. आशा भोसले ने अब तक 12 हजार से ज्यादा गानों में दी अपनी आवाज
    3. यहां देखें उनके कुछ सुपरहिट गाने

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक मराठी परिवार में हुआ था। आशा के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर है, जो कि एक प्रसिद्ध गायक थे।

    उन्होंने आशा को काफी छोटी उम्र में ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे दी थी। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला गाना मराठी था, जो साल 1943 में आया। गाने का नाम 'चला चला नव बाला' था। आशा भोसले का पहला हिंदी गाना साल 1948 में आई फिल्म 'चुनरिया' के लिए 'सावन आया' था।

    यह भी पढ़ें: आशा भोसले के 90वें जन्मदिन पर दुबई में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, जानें क्या-क्या है खास

    इसके बाद उन्होंने अपने म्यूजिक करियर में एक से बढ़कर एक गानों को अपनी जादुई आवाज से सुपरहिट बनाया है। आशा भोसले ने अपने करियर में अब तक 12 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। आज मशहूर गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके कुछ सुपरहिट गानों के बारे में बताएंगे।

    झुमका गिरा रे

    यह गाना साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा साया' का है। आशा भोसले की जादुई आवाज में गाया गया यह गाना उस समय सुपरहिट साबित हुआ था। करीब 57 सालों बाद आज भी इस गाने को बहुत पसंद किया जाता है।

    खबरें और भी

    दम मारो दम

    यह गाना साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'हरे रामा, हरे कृष्णा' का है। इस गाने को आनंद बक्षी ने लिखा और आशा भोसले की आवाज ने गाने को ऑल टाइम सुपरहिट बना दिया। आशा भोसले को 'दम मारो दम' गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

    कजरा मोहब्बत वाला

    साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'किस्मत' का यह गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि कई बार इसका रिमेक्स बनाया जा चुका है। मगर ओरिजनल गाना जिसे आशा भोसले और शमशाद बेगम की आवाज में गाया गया था उसका कोई तोड़ नहीं है।

    इन आंखों की मस्ती

    साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' का ये सुपरहिट गाना एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया था। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज दी थी।

    पिया तू अब तो आ जा

    साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'कारवां' का यह गाना एक्ट्रेस हेलन पर फिल्माया गया था। इस गाने के लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

    एक परदेसी मेरा दिल ले गया

    साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'फागुन' का यह गाना इतना सुपरहिट हुआ कि इसके कई रीमेक बनाए गए। इस गाने को आशा भोसले के साथ मोहम्मद रफी ने गाया था।

    किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी

    साल 1993 में रिलीज हुई शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'बाजीगर' के गाने सुपरहिट रहे थे। 'किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी' गाने को आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से हिट बना दिया था।

    राधा कैसे न जले

    साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म 'लगान' का यह गाना जन्माष्टमी पर खूब सुना जाता है और साथ ही बच्चे इस पर परफॉर्म भी करते हैं। इस गाने को आशा भोसले के साथ उदित नारायण ने गाया था।

    जरा सा झूम लूं मैं

    साल 1995 में रिलीज हुई शाह रुख खान और काजोल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का यह गाना भी खूब हिट हुआ था। इस गाने को आशा भोसले के साथ अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था।

    ले गई

    साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का ब्लॉकबस्टर गाना 'ले गई ले गई' आज भी लोगों को पसंद आता है। इस गाने को करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, जबकि आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी।

    यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: दादी आशा भोसले को इस अंदाज में जनाई ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया अनदेखा वीडियो

    Video Credit: Youtube