विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशीष चंचलानी ने किया Christopher Nolan की The Odyssey का रिव्यू, बोले- 'टिकट्स नहीं मिलने वाली बता रहा हूं...'

Published: Sat, 11 Jul 2026 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:39 PM (IST)

कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का प्रीमियर में रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए मैट डेमन के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने 'द ओडिसी' (The Odyssey) को रिलीज से पहले सिर्फ इनवाइट-ओनली प्रीमियर में देख लिया है। इसी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए मूवी का रिव्यू भी किया।

उन्होंने इवेंट की एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा,'मेरे लिए कितनी खूबसूरत सुबह है'। आशीष ने फिल्म देखने का मौका मिलने पर अपनी खुशी भी जाहिर की।

बाद में उन्होंने फिल्म का एंड-क्रेडिट कार्ड शेयर किया, जिस पर लिखा था,'क्रिस्टोफर नोलन द्वारा स्क्रीन के लिए लिखा और निर्देशित'। आशीष चंचलानी ने लिखा,'मेरे पास शब्द नहीं हैं...'

WhatsApp Image 2026-07-11 at 7.19.04 PM

फिल्म में नहीं एक भी बोरिंग सीन- आशीष

आशीष फिल्म देखने के बात इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा,'बड़े स्क्रीन का जादू होता है ना, वो क्या होता है आज मुझे ओडिसी देख के पता चल गया। क्या पिक्चर बनाई है, जबरदस्त। पिक्चर में 1 मिनट का कोई बोरिंग सीन नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि द ओडिसी में एक्शन और थ्रिलर से लेकर हॉरर तक सब कुछ है।

यूट्यूबर ने फिल्म को प्योर मैट डेमन शो कहा। अपनी बात समझाते हुए उन्होंने कहा,'पूरी पिक्चर मैट डेमन की है। उसने इसे एकतरफा संभाला है।' इसके अलावा आशीष चंचलानी ने जेंडया, टॉम हॉलैंड और रॉबर्ट पैटिनसन की भी तारीफ की और बताया कि रॉबर्ट पैटिनसन का रोल काफी अलग है।

क्या है फिल्म की कहानी?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा हाल होगा इस पर आशीष ने कहा कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। पिक्चर की टिकट नहीं मिलेगी। क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की कहानी ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने की उनकी खतरनाक और रोमांचक जर्नी को दिखाती है।

यह भी पढ़ें- Ashish Chanchlani को हुआ गलती का एहसास, इटली के बुजुर्ग वाला वीडियो किया डिलीट

यह भी पढ़ें- 'आप फ्रेंचाइजी की आत्मा हैं...' Paresh Rawal से आशीष चंचलानी ने की गुजारिश, हेरा फेरी 3 से जुड़ा है मामला