विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हॉलीवुड स्‍टार ने फेसबुक पर डाला दीपिका का विवादित वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 11 Apr 2015 07:24 AM (IST)

हॉलीवुड स्‍टार एश्‍टन कचर ने दीपिका पादुकोण का विवादित 'माई च्‍वॉयस' वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने महिला अधिकारों की जोरदार वकालत की है। हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर महिला अधिकारों को लेकर नई बहस

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड स्टार एश्टन कचर ने दीपिका पादुकोण का विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने महिला अधिकारों की जोरदार वकालत की है। हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर महिला अधिकारों को लेकर नई बहस छिड़ गई थी। कुछ इसके सपोर्ट में आए तो कुछ ने खुलकर इसका विरोध किया।

देखिए, आलिया भट्ट के इस हॉट फोटोशूट ने मचाया धमाल!

खैर, एश्टन कचर ने दीपिका पादुकोण का यह वीडियो फेसबुक पर शेयर कर साबित कर दिया है कि वह इसके सपोर्ट में हैं। उन्होंने इससे पहले महिलाओं की सुरक्षा पर आलिया भट्ट की एक शॉर्ट फिल्म की भी सराहना की थी। 'गोइंग होम' शीर्षक से यह शॉर्ट फिल्म विकास बहल ने निर्देशित की थी।

अगर आपको पूनम पांडे से करना है प्यार तो ये रहा मौका!

दीपिका पादुकोण के इस विवादित वीडियो में उनके साथ 99 महिलाएं नजर आई थीं। शादी से पहले या शादी के बाद सेक्स की आजादी की वकालत करने को लेकर यह वीडियो काफी विवादित रहा। इसके लिए पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। यहां तक कि सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हीरोइनों ने भी इसके लिए उन्हें आड़े हाथों लिया।