Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अश्लील बयान के मामले में Ranveer Allahbadia समेत इन यूट्यूबर्स की बढ़ी मुश्किलें, गुवाहटी में दर्ज हुई FIR

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 09:18 PM (GMT+05:30)

    इंडियाज गाट लेटेंट में जज के तौर पर नजर आने वाले समय रैना रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) समेत अन्य लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही ह ...और पढ़ें

    रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की बढ़ी मुश्किलें (Photo Credit- Instagram)
    रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की बढ़ी मुश्किलें (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं
    2. असम के गुवाहटी में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है
    3. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इसकी जानकारी दी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अश्लीलता को मजाक का हिस्सा समझने वाले यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने समय रैना के साथ मिलकर एक कंटेस्टेंट से अभद्र सवाल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग की गई। इस मामले पर बवाल बढ़ने के बाद यूट्यूबर ने वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी, लेकिन अब यह बात इतनी जल्दी शांत होती नजर नहीं आ रही है। 

    सोमवार की सुबह रणवीर इलाहाबादिया समेत शो में नजर आने वाले अन्य यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके बाद अब असम के गुवाहाटी में भी रणवीर, समय को मिलाकर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

    हिमंत बिस्वा सरमा ने दी FIR की जानकारी

    असम में अश्लीलता को बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि गुवाहाटी पुलिस ने यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि इनके ऊपर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नामक शो में अश्लीलता फैलाने और आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप है।

    सीएम सरमा ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी भी दी कि 'गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने इस मामले में BNS 2023, IT एक्ट 2000, सिनेमेटोग्राफ एक्ट 1952 और महिलाओं के अश्लील चित्रण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया है।'

    ये भी पढ़ें- 'हमारे समाज में अश्लीलता...', महाराष्ट्र सीएम Devendra Fadnavis ने Ranveer Allahbadia के बयान पर किया रिएक्ट

    खबरें और भी

    रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांगते हुए क्या कहा?

    रणवीर ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बाद सोमवार को एक वीडियो जारी करके माफी मांगी। उन्होंने इस बात का भी स्वीकार किया कि वह टिप्पणी अनुचित थी और कॉमेडी उनकी ताकत बिल्कुल भी नहीं है। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि विवादित पार्ट को शो की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया है।

    Photo Credit- Instagram

    इस कमेंट पर लोगों ने जाहिर की नाराजगी

    समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से अभद्र सवाल किया, जो उनके माता-पिता से जुड़ा था। पूरा कमेंट यहां लिखने लायक नहीं है, लेकिन आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने भाषा और रिश्तों की मर्यादा का बिल्कुल भी लिहाज नहीं रखा है। शो की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लेखक समेत बड़े सेलेब्स ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद अब मामले पर लगातार कार्रवाई करने की खबरें सामने आ रही हैं। 

    ये भी पढें- Ranveer Allahbadia के अश्लील बयान पर सवाल करते ही फंस गए Manoj Muntashir, यूजर्स बोले- लेकिन हम आदिपुरुष को...