Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Assi Trailer: रिलीज हुआ अस्सी का दिल दहला देनेवाला ट्रेलर, दिल पक्का करके देखें दमदार कहानी की झलक

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:57 PM (GMT+05:30)

    तापसी पन्नू जल्द ही इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई ...और पढ़ें

    अस्सी के एक सीन में तापसी पन्नू (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अस्सी के एक सीन में तापसी पन्नू (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. लीड रोल में नजर आएंगी तापसी पन्नू

    2. सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी अस्सी

    3. क्या है फिल्म की कहानी?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को हमेशा लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत जल्द एक इंटेंस टॉपिक वाली फिल्म अस्सी में नजर आने वाली हैं जिसके ट्रेलर और अनाउंसमेंट ने रिलीज होते ही दिमाग में सिहरन पैदा कर दी है।

    वकील के तौर पर नजर आएंगी तापसी

    अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस इंवेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में उनका रोल ठीक वैसा दिखा भी है। इसमें तापसी को एक दृढ़ निश्चयी वकील के रूप में दिखाया गया है जो न्याय की लड़ाई में समझौता करने से इनकार करती हैं। कनी कुसृति का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र है, और उनका केस ही कहानी को आगे बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें- घटिया पीआर गेम...Taapsee Pannu ने निकली भड़ास, बॉलीवुड के गंदे PR पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

    क्या है अस्सी की कहानी?

    दिल दहला देने वाले ट्रेलर में कनी कुसृति को एक क्रूर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला के तौर पर दिखाया गया है। उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है। तापसी उनका केस लड़ती है और न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हालांकि, यह सफर आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद भी एक चुनौतीपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है और अदालत में यह साबित करना होता है कि अपराध वास्तव में हुआ था।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    ट्रेलर में दिखाए गए सीन इतने तनावपूर्ण हैं कि ये कहीं न कहीं आपके दिल को भी चोट करेंगे। ये इंवेस्टिगेटिव ड्रामा का एक जीता जागता उदाहरण है। जो कोर्च के बाहर असहज और परेशान करने वाली सामाजिक वास्तविकताओं को उजागर करती है। केवल कानूनी तर्कों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, ट्रेलर नैतिकता, जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर एक प्रश्चचिन्ह खड़ा करती है। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड कर रही 5 साल पुरानी मूवी, कभी नहीं देखा थिएटर का मुंह, एक भी सीन नहीं करेगा छोड़ने का मन

    खबरें और भी