Netflix पर ट्रेंड कर रही 5 साल पुरानी मूवी, कभी नहीं देखा थिएटर का मुंह, एक भी सीन नहीं करेगा छोड़ने का मन
अगर आप क्राइम सस्पेंस जैसी फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। मजे की बात ये है कि ये ...और पढ़ें
-1769615023918_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सस्पेंस थ्रिलर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार, साजिश और सस्पेंस से भरी फिल्मों को देखना पसंद करने वालों की भारत में भरमार है। ये एक ऐसा जॉनर है कि अगर आप धोखे से भी इसे देखने बैठ गए और कहानी लाजवाब हुई तो फिर आप इसे छोड़ नहीं पाएंगे।
ट्रेंड कर रही 5 साल पुरानी फिल्म
ओटीटी पर तमाम ऐसा कंटेंट मौजूद है जो आपको बोर नहीं होने देगा। दूसरा वीकेंड पर भी तमाम ऐसी मजेदार फिल्में रिलीज हो जाती हैं कि अगर थिएटर नहीं भी गए तो भी आप कुछ मिस नहीं कर रहे। हालांकि इस बार की मजेदार बात ये रही कि बीते कुछ दिनों से ओटीटी पर पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही है जो बेशक 3,4 साल पुरानी हो गई हैं लेकिन दर्शक इसे ढूंढ़-ढूंढ़कर निकाल रहे और आनंद ले रहे।
-1769615447918.jpg)
यह भी पढ़ें- Ikkis OTT Release: थिएटर न सही, ओटीटी पर बदलेगी किस्मत, ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम होगी इक्कीस?
सिनेमा में नहीं हुई थी रिलीज
आज आपको डर और सस्पेंस से भरी ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसके अंत को देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। ये फिल्म 5 साल पहले रिलीज हुई थी और ओटीटी पर आने के बावजूद इसने पूरा ग्राफ बदलकर रख दिया। हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई हसीन दिलरुबा (Haseen Dilruba) की जिसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने लीड रोल निभाया था।
-1769615474671.jpg)
जबरदस्त है फिल्म का क्लाइमेक्स
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में रोमांस और अपराध का एक दिलचस्प मिश्रण दिखाया गया। फिल्म दर्शकों को अंत तक सस्पेंस में रखती है। यह सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं है, बल्कि प्यार, जुनून और विश्वासघात की कहानी भी है। इसके दमदार क्लाइमेक्स की वजह से ये एक बार फिर चर्चा में है। इसका निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है और इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।