Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ikkis OTT Release: थिएटर न सही, ओटीटी पर बदलेगी किस्मत, ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम होगी इक्कीस?

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:34 PM (IST)

    Ikkis OTT Release Date: निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म इक्कीस को बड़े पर्दे पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब इस मूवी की ओ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कब आएगी इक्कीस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर कब आएगी इक्कीस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कब आएगी फिल्म इक्कीस

    2. इस प्लेटफॉर्म पर की जाएगी स्ट्रीमिंग

    3. बॉक्स ऑफिस पर रहा था बुरा हाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस से फैंस और क्रिटिक्स को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को रिव्यू तो अच्छे मिले, लेकिन कमर्शियल तौर पर निर्देशक श्रीराम राघवन की इक्कीस फिसड्डी साबित हुई। सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाने वाली इक्कीस अब ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्टर अगस्त्य नंदा की पहले थिएटर रिलीज इक्कीस को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर कब आएगी इक्कीस

    फिल्म इक्कीस की नए साल की शुरुआत के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस बीच अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। ओटीटी प्ले प्रीमियम की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले ही इस मूवी के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने खरीद लिए थे।

    ikkisottrelease

    यह भी पढ़ें- Dharmendra के जाने के बाद ये काम करने के लिए तैयार नहीं हैं Hema Malini, बोलीं- 'जब मेरे घाव भर जाएंगे...'

    ऐसे में अब आने वाले समय में आपको अगस्त्य नंदा की इक्कीस अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। गौर किया जाए इसकी स्ट्रीमिंग डेट की तरफ तो 12 मार्च 2026 को इक्कीस रेंट फॉर्मेट में प्राइम वीडियो पर आएगी और करीब दो सप्ताह बाद में 26 मार्च 2026 इसे सब्सक्रिप्शन बेस पर ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

    ikkis ott release (1)

    हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इक्कीस की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान होना बाकी है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इक्कीस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 28 करोड़ से ज्यादा रहा था, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 36 करोड़ के करीब रहा था।

    खबरें और भी

    क्या है इक्कीस की कहानी?

    फिल्म इक्कीस में भारतीय सेना के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता की कहानी को पर्दे पर दर्शाया गया था। 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ अरुण ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया था और महज 21 साल की उम्र में वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। देश के लिए उनके इस बलिदान को मद्देनजर रखते हुए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 6: कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है इक्कीस, छठे दिन कमाई इतनी रकम