विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dharmendra के जाने के बाद ये काम करने के लिए तैयार नहीं हैं Hema Malini, बोलीं- 'जब मेरे घाव भर जाएंगे...'

Published: Tue, 13 Jan 2026 12:09 PM (IST)

धर्मेंद्र को खोने के गम से हेमा मालिनी अभी तक नहीं उभर पाई हैं। वह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ...और पढ़ें

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने नहीं किया ये काम/ फोटो- Instagram

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने नहीं किया ये काम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र के निधन हो डेढ़ महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनका परिवार अभिनेता खोने के गम से नहीं उभर पाया है। सनी देओल जब बॉर्डर 2 का ट्रेलर लॉन्च कर रहे थे, तो पिता को याद करके उनकी आंखें पूरी तरह नम हो गई थीं।

सिर्फ सनी ही नहीं, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी 'शोले' एक्टर को खोने के गम से उभर नहीं पा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वह धर्मेंद्र के जाने के बाद एक काम करने की हिम्मत अभी तक नहीं जुटा पाई हैं। क्या है वह काम, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

धर्मेंद्र को खोने के दर्द से नहीं उभर पाईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई। जिससे पहले मुंबई में वॉर ड्रामा फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। सनी देओल-सलमान खान सहित सब नम आंखों के साथ ही-मैन की आखिरी फिल्म देखने के लिए पहुंचे। हालांकि, हेमा मालिनी स्क्रीनिंग में नहीं दिखीं और न ही उन्होंने अब तक 'इक्कीस' देखी।

यह भी पढ़ें- Hema Malini ने सौतेले बेटों सनी और बॉबी के साथ अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लोगों को गॉसिप चाहिए...'

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की स्क्रीन से खास बातचीत में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस न देखने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब मैं मथुरा आई हुई थी। मेरा यहां पर कुछ काम था। मैंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, क्योंकि ये मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल होगा। मेरी बेटी भी मुझसे यही कह रही थी। शायद मैं इसे बाद में तब देखूंगी, जब मेरे घाव थोड़े भरने लगेंगे।"

hema malini not watch ikkis yet  (1)

अमिताभ बच्चन के नाती ने निभाई थी मुख्य भूमिका

इक्कीस की कहानी की बात करें तो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की है, जिसमें 21 साल के 'सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल' ने दुश्मन देश के कई टैंक को ध्वस्त कर दिए थे। मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म उन्हें एक ट्रिब्यूट है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने शहीद अरुण खेत्रपाल का किरदार अदा किया है। उनके अलावा फिल्म में सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म देख फैंस की आंखें पूरी तरह से नम हो गई थीं।

यह भी पढ़ें- एसआईआर प्रक्रिया में किसी का वोट न छूटे, वृंदावन जनसुनवाई शिविर में हेमा मालिनी ने बांटे सिलाई किट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।