Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, 2 घंटे 14 मिनट की कहानी है कॉमेडी से भरपूर
इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नई फिल्मों के अलावा पुरानी मूवीज का दबदबा काफी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में अब एक 13 साल पुरानी मूवी भी शाम ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर इस मूवी का दबदबा
13 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
कॉमेडी से भरपूर फिल्म बनी सबकी फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2013 में हिंदी सिनेमा की तरफ से एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो महीनों तक बड़े पर्दे पर चली थी। इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता था। इतना ही नहीं कमाई के मामले में कमर्शियल तौर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई थी।
अब 13 साल पुरानी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर छाई हुई है। 2 घंटे 14 मिनट की इस मूवी ने ओटीटी पर कमबैक किया है और फिलहाल ऑनलाइन ये दर्शकों का दोबारा से मनोरंजन कर रही है।
नेटफ्लिक्स पर इस कॉमेडी मूवी का दबदबा
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई चीज नोटिस की गई है कि इस प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और वेब सीरीज ही नहीं बल्कि पुराने थ्रिलर भी खूब देखे जा रहे हैं। इस कड़ी में अब एक नाम 13 साल पुरानी हिंदी कॉमेडी मूवी का जुड़ गया है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है। जिस मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने निकलता है।
-1769605776200.jpg)
यह भी पढ़ें- Farzi 2 OTT Release: ओटीटी पर फिर चलेगा नोटों का फर्जीवाड़ा, सीजन 2 की रिलीज डेट पर आया अपडेट?
लेकिन बीच में उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि वह साउथ इंडिया पहुंच जाता है। वहां वह एक लड़की की वजह से फंस जाता है और अपने घर वापसे की कोशिश करता है। इस दौरान उसको कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है। कई सीन्स ऐसे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। इतना ही नहीं इसमें रोमांस और एक्शन की भरमार भी देखने को मिलेगी। फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई है।
-1769606055432.jpg)
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) की जा रही है। जी हां फिलहाल नेटफ्लिक्स पर चेन्नई एक्सप्रेस मस्ट वॉच मूवी के तौर पर अपनी धाक जमाए हुए है।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर चेन्नई एक्सप्रेस का धमाल
शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस काफी सफल रही थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ था, जब किंग खान की किसी मूवी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।