Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty और केएल राहुल शादी के बाद पहली बार मैगजीन कवर पर आए नजर, पजामा और बाथरोब में कराया फोटोशूट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 02:42 PM (IST)

    Athiya Shetty and KL Rahul Photos एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें बाथ ...और पढ़ें

    Athiya Shetty and KL Rahul Photos: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Athiya Shetty and KL Rahul Photos: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty and KL Rahul Photos: आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। हालांकि, इस अवसर पर उन्होंने पाजामा और बाथरूम पहन रखा है। आथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी में काफी डिजाइनर आउटफिट पहने नजर आए हैं। अब दोनों ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इसमें दोनों को बाथरूम लुक में देखा जा सकता है। 

    आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी थी

    आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी थी। अब दोनों ने एक मैगजीन के कवर शूट के लिए फोटोशूट किया है।आथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। खबर है कि दोनों ने शादी से पहले यह फोटोशूट करा लिया था। यह उनका शादी के बाद रिलीज हुआ पहला कवर फोटो है। दोनों पजामा और बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं। इसके पहले शादी के बाद आथिया शेट्टी को एक जगह स्पॉट किया गया था। इसमें उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा था।

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने विजय देवरकोंडा के फैन से मांगी माफी, 'खुशी' बनी कारण

    आथिया शेट्टी लेटेस्ट फोटोज फोटो में काफी हॉट लग रही है

    आथिया शेट्टी लेटेस्ट फोटोज फोटो में वह काफी हॉट लग रही है। उन्होंने ग्रीन चेकर्स पजामा और व्हाइट बाथरोब पहन रखा है। दोनों ने वोग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। यह डिजिटल फोटोशूट है। आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट कर रखा था। शादी के अवसर पर दोनों काफी मस्ती करते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma गुरु रंधावा के साथ करेंगे सिंगिंग डेब्यू, मीका सिंह ने बधाई देते हुए कहा- दो रॉकस्टार एक...

    आथिया शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो से किया था

    आथिया शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो से किया था। उन्होंने इस अवसर पर एंब्रॉयडरी पिंक लहंगा पहन रखा था। शादी की कई तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा था कि दोनों खंडाला वाले घर पर शादी करना चाहते थे। दोनों प्राइवेट व्यक्ति हैं और दोनों एक जैसा सोचते हैं। केएल राहुल क्रिकेटर हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है।

    खबरें और भी