Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty और केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर, सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शुरू होगी रस्में

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:59 PM (IST)

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। अब वह क्रिकेटर केएल राहुल के शादी कर रही है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है और सोशल मी ...और पढ़ें

    Athiya Shetty KL Rahul Wedding: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Athiya Shetty KL Rahul Wedding: आथिया शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी दुल्हन बनने के लिए तैयार है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। वह क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी कर रही है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर पर डेकोरेशन की शुरुआत हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शनिवार से शुरू हो जाएंगी। 

    सुनील शेट्टी के फार्महाउस को सजाया जा रहा है

    सुनील शेट्टी के फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उनके बंगले को सजाया जा रहा है। सुनील शेट्टी का खंडाला में एक बहुत बड़ा फार्म हाउस है। यहां उनकी बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हो रही है। अब इंस्टाग्राम पर पैपराजी ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें घर के पास एक बड़ा सा पंडाल देखा जा सकता है जो कि यह पीले और सफेद रंग से बना हुआ है। वहीं, पंडाल के पास कई लोग काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Abhay Deol ने बताया अनुराग कश्यप को 'झूठा' और 'जहरीला', आरोपों पर भी दी सफाई

    View this post on Instagram

    A post shared by @varindertchawla

    सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर एक हिलटॉप स्टेशन पर बना हुआ है

    सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर एक हिलटॉप स्टेशन पर बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को इस प्रॉपर्टी का टूर भी कराया था। इससे बहुत ही खूबसूरत नजारा नजर आता है। वहीं, इसमें खूबसूरत गार्डन भी है। इसमें एक स्विमिंग पूल भी है। अभी तक दोनों की ओर से शादी की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, पिछले सप्ताह केएल राहुल के मुंबई वाले घर को भी सजाया गया था। घर के बाहर कई लाइट लगाई हुई थी। घर के कई मेंबर भी अरेंजमेंट का काम कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia की 'बोल्ड' वीडियो देख रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा घायल, शेयर की 'आग' की इमोजी, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    आथिया शेट्टी को एक सलून से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था

    आथिया शेट्टी को भी हाल ही में एक सलून से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। सूत्रों की मानें तो दोनों 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। यह 3 दिन का कार्यक्रम होगा। पहले दिन का कार्यक्रम महिलाओं का होगा जो कि 21 जनवरी की रात को होना है।

    खबरें और भी