यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Athiya Shetty ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, सोनाक्षी सिन्हा ने यूं लुटाया प्यार
थिया शेट्टी ने पिछले दिनों 7 नवंबर को एक पोस्ट के जरिए अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसी के बाद से अथिया शेट्टी और केएल राहुल के ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने 23 जनवरी, 2023 में शादी की थी और अब शादी के दो साल बाद इनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं मैटरनिटी के दौरान भी आथिया शेट्टी का फैशन गेम टॉप पर है।
आथिया शेट्टी ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस ने एक क्यूट से पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि इसके बाद काफी समय तक वो सोशल मीडिया से दूर रहीं। फिर बीते दिनों एक क्रिकेट मैच के दौरान उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किया गया जहां उनका क्यूट सा बेबी बंप दिखाई दे रहा था। अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul Anniversary: सुनील शेट्टी ने बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद, देखें स्पेशल एनिवर्सरी पोस्ट
फूलों से भरा नजर आया एक्ट्रेस का कमरा
इन फोटोज में आथिया ब्लैक कलर के टॉप और व्हाइट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। तस्वीरें में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। अथिया का ये लुक काफी क्लासी लग रहा है। अपने लुक को उन्होंने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में अथिया ने एक सेल्फी भी शेयर की है। लाइट मेकअप और टाइट पोनी लुक में वो काफी ज्यादा प्यारी दिख रही हैं। एक तस्वीर में आथिया ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। वहीं एक अन्य तस्वीर में पूरा कमरा सूरजमुखी के फूलों और कैंडल्स से सजा नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
कई सेलेब्स ने दी बधाई
अब आथिया के फैंस और चाहने वाले कमेंट्स में उन्हें दुआएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- सो क्यूट या अथ्थू। धानश्री वर्मा ने वाइट हार्ट इमोजी के साथ नजर वाला इमोजी बनाया। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दोनों को बधाई दी। वहीं नाना बनने जा रहे सुनील शेट्टी ने नजर का टीका बनाकर बेटी और होने वाले बच्चे पर प्यार लुटाया।
खबरें और भी
साल 2023 में हुई थी शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री और केएल राहुल ने 2023 में एक प्राइवेट सेरेमनी में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। यह एक इंटीमेट वेडिंग थी जोकि अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान बंगले में हुई थी।